ऐपशहर

रणवीर सिंह की किन क्‍वालिटीज पर हुईं फिदा, दीपिका पादुकोण ने खुद किया खुलासा

दीपिका ने बताया कि रणवीर सच्‍चे इंसान हैं और इसी वजह से वह उनसे प्रभावित हुईं। ऐक्‍ट्रेस ने आगे कहा कि वह जब भी रणवीर के साथ होती हैं, वह बेहतरीन समय होता है।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 6 Aug 2019, 8:23 pm
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। उनके फैंस यह जानकर काफी खुश हुए थे जो कि शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
नवभारतटाइम्स.कॉम रणवीर और दीपिका
रणवीर और दीपिका


यह ग्रैंड वेडिंग सेरिमनी इटली में हुई थी। शादी के फोटोज और विडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। हाल ही में एक इंटरव्‍यू के दौरान दीपिका ने रणवीर की उन क्‍वालिटीज का खुलासा किया जिनके कारण वह ऐक्‍टर से इम्‍प्रेस हो गईं।

दीपिका ने बताया कि रणवीर सच्‍चे इंसान हैं और इसी वजह से वह उनसे प्रभावित हुईं। ऐक्‍ट्रेस ने आगे कहा कि वह जब भी रणवीर के साथ होती हैं, वह बेहतरीन समय होता है। उन्‍होंने यह भी कहा कि रणवीर इमोशन्‍स को जाहिर करने में काफी अच्‍छे हैं और सच्‍चे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर दोनों डायरेक्‍टर कबीर सिंह की फिल्‍म '83' में नजर आएंगे। फिल्‍म में रणवीर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के रोल में तो दीपिका उनकी पत्‍नी रोमी के किरदार में होंगी।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग