ऐपशहर

Article 370 को लेकर पायल और गौहर के बीच लड़ाई, फिर किया ब्लॉक

आर्टिकल 370 को लेकर पायल रोहतगी और गौहर खान के बीच हाल ही में ट्विटर पर लड़ाई छिड़ गई, जिसके बाद गौहर ने पायल को ब्लॉक कर दिया।

नवभारतटाइम्स.कॉम 2 Apr 2019, 5:54 pm
ऐक्ट्रेस पायल रोहतगी अकसर अपने बोल्ड बयानों की वजह से विवादों में रहती हैं। हाल ही में उनका ऐक्ट्रेस गौहर खान से विवाद हो गया। दोनों के बीच यह विवाद आर्टिकल 370 को लेकर हुआ, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया।
नवभारतटाइम्स.कॉम payal gauha


पूरा मामला क्या है? आइए आपको समझाते हैं। आर्टिकल 370 जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देता है और इसे लेकर पायल ने ट्वीट किया, 'अगर आर्टिकल 370 को हटाया नहीं जा सकता तो कश्मीरी मुसलमानों को बाहर निकालने के लिए कहें। केंद्र को इसे डिफेंस एरिया बना देना चाहिए। कश्मीरियों को भारत के दूसरे शहरों में रहना शुरू करना चाहिए। कश्मीर हमेशा से भारत का हिस्सा है, चाहे इसमें कश्मीरी लोग हों या ना हों। आप लोग पंडितों को बाहर निकाल दिया, अब मुसलमानों को बाहर निकालो।’


इस पर गौहर खान ने पायल को जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'हाहाहाहाहा, यह बात वह शख्स कह रहा है जो खुद 90 फिसदी मुस्लिम आबादी के बीच में खुशी से रह रहा है। मुझे उन मुस्लिमों पर फक्र है जो तुम्हारी बिल्डिंग में रहते हैं और तुम जैसे इंसान को बर्दाश्त कर रहे हैं।’



इसके बाद गौहर ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'कुछ लोग मुस्लिमों को घर किराए पर नहीं देते। नफरत फैलाना आसान है। ऐसे विचारों पर शर्म आनी चाहिए। भारत अपनी विविधता की वजह से खूबसूरत है। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए जो इसे बांटना चाहते हैं।'


गौहर का ऐसा जवाब देख पायल भड़क गईं और फिर उन्होंने ट्वीट किया, 'मुस्लिम आंटी जिसने रिऐलिटी शो जीतने के लिए फेमिनिस्ट कार्ड खेला, वह एक हिंदू लड़के के साथ अनसक्सेसफुल रिलेशन में रहीं, प्रकट हो चुकी हैं। वह मेरी बिल्डिंग की आबादी जानतीं हैं तो पता होना चाहिए कि मैं फ्लैट की मालिक हूं। आप हिजाब में वर्कआउट करती हैं? क्योंकि मेरी बिल्डिंग में मुस्लिम महिलाएं ऐसा करती हैं।’


हालांकि इस पूरे वाकये को बाद में पायल ने एक पब्लिसिटी स्टंट करार दिया और मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा, 'पब्लिसिटी पाने के लिए मेरे सारे ट्वीट टैग करने के बाद अब इस रिऐलिटी शो फेमिनिस्ट (गौहर खान) ने मुझे ब्लॉक कर दिया है। मुंबई पुलिस मैं आपके संज्ञान में लाना चाहती हूं कि इस महिला ने मेरी लिंचिंग करने की इसलिए कोशिश की क्योंकि मैंने जम्मू और कश्मीर से आतंकवाद खत्म करने की बात जो कही।'


खैर, अब देखना यह होगा कि यह विवाद कहां जाकर शांत होता है। फिलहाल तो गौहर ने पायल रोहतगी को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग