मणिरत्नम की अपकमिंग मूवी 'पोन्नियन सेल्वन 1' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। चेन्नई में इसका ग्रैंड इवेंट हुआ, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन सहित फिल्म की पूरी स्टार कास्ट शामिल हुई। ऐश्वर्या ने अपनी अदाओं और खूबसूरती से पूरी लाइमलाइट चुरा ली। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के पैर छुए। मणिरत्नम के गले लगीं। फैंस को ये सबकुछ पसंद आया। लेकिन एक बात है, जो यूजर्स को खटक रही है। वो है उनका फेक एक्सेंट। ऐश्वर्या के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिस पर लोग इसको लेकर कॉमेंट कर रहे हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) 'पोन्नियन सेल्वन 1' के ट्रेलर लॉन्च पर मीडिया से भी रूबरू हुईं। उन्होंने फिल्म से जुड़े अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि मणिरत्नम संग फिर से काम करके वो खुद को लकी मानती हैं। अब इस नई मूवी से उनको ढेर सारी उम्मीदें हैं।
यूजर्स को नहीं पसंद आया ऐश्वर्या का 'फेक एक्सेंट'
ऐश्वर्या राय जब बात कर रही थीं, तब लोगों का ध्यान उनके एक्सेंट पर भी गया। वो जिस तरीके से बात कर रही थीं, उसको लेकर यूजर्स बोले कि ये बोल रही हैं या फिर कविता पढ़ रही हैं! एक ने तो ये भी कहा कि वो हमेशा इंग्लिश में ही क्यों बात करती हैं!
ऐश की अदाओं ने जीता दिल
हालांकि, ऐश्वर्या के फैंस उनकी अदाओं पर फिदा हो गए हैं। पूरे इवेंट (Ponniyin Selvan trailer launch in Chennai) में ऐश्वर्या छाई रहीं। फैंस कह रहे हैं कि उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है।
मल्टीस्टारर मूवी है 'पोन्नियन सेल्वन 1'
'पोन्नियन सेल्वन 1' फिल्म की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर नंदिनी के किरदार में नजर आने वाली हैं। इससे पहले वो 'हम दिल दे चुके सनम' में नंदिनी बनी थीं और अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। फिल्म में सलमान खान और अजय देवगन लीड रोल में थे। अब सालों बाद वो फिर से स्क्रीन पर नंदिनी बनने जा रही हैं। हालांकि, 'पोन्नियन सेल्वन 1' अलग हटकर है। ये एक मल्टीस्टारर मूवी है। इसमें ऐश्वर्या के अलावा विक्रम, कार्ती, जयम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धूलिपाला, प्रभु, तृषा, विक्रम प्रभु, प्रकाश राज, रहमान, आर सरतकुमार और आर पार्थिबन जैसे स्टार्स हैं।
30 सितंबर को रिलीज होगी मूवी, 'विक्रम वेधा' से टक्कर
ये फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के 'पोन्नियन सेल्वन 1' नाम के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म 2 पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट 30 सितंबर को रिलीज होगा। इसी दिन सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' भी रिलीज होगी। दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। फिलहाल, विक्रम वेधा का ट्विटर पर बायकॉट हो रहा है।