ऐपशहर

फैन्स के साथ रणबीर-आलिया की प्यारी तस्वीर आपने देखी क्या?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में अपने फैन्स के साथ एक प्यारे से फोटो में नजर आए, जिसमें दोनों मुस्कुराते दिखाई दे रहे हैं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 16 May 2019, 8:38 am
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ऐसे सितारें हैं जो खुशी-खुशी अपने फैन्स के साथ फोटो खिंचवाते हैं। खासतौर से आलिया हमेशा ही अपने चाहने वालों के साथ प्यार से बर्ताव करती दिखाई देते हैं। इस प्यारे स्टार कपल का फैन्स के लिए यही प्यार हाल ही में एक बार फिर देखने को मिला।
नवभारतटाइम्स.कॉम रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर


सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया की एक तस्वीर सामने आई है। इसमें वह अपने फैन्स के साथ बड़े ही कूल अंदाज में फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं।

इस फोटो में आलिया ट्रडिशनल कपड़ों के साथ स्टाइलिश चश्मा लगाई दिख रही हैं। वहीं रणबीर अपने फेवरिट गेटअप यानी जींस, टी-शर्ट, हुड और कैप पहने दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने भी कूल गॉगल्स लगाए हुए हैं। फोटो में दोनों ही फैन्स के साथ खड़े होकर स्माइल देते दिखाई दिए।


पढ़ें: दीपिका पादुकोण को रणबीर के पैरंट्स संग देख आलिया ने दिया ऐसा रिऐक्शन

बता दें कि, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगे, जिसे अगले साल रिलीज किया जाएगा।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग