ऐपशहर

पिंक बिकीनी में आलिया भट्ट बनीं वॉटर बेबी, खास दोस्‍त ने शेयर किया 2021 का बेस्‍ट मोमेंट

आकांक्षा रंजन कपूर ने हाल ही में इंस्‍टाग्राम पर AMA (Ask Me Anything) सेशन किया। इसी दौरान उनसे एक फैन ने 2021 का बेस्‍ट मोमेंट शेयर करने के लिए कहा।

नवभारतटाइम्स.कॉम 30 Jun 2021, 12:00 am
बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। प्रफेशनल हो या लव लाइफ, ऐक्‍ट्रेस से जुड़ी हर चीज सुर्खियों में रहती है। इस साल की शुरुआत में वह बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ वकेशन पर गई थीं और उसके बाद अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ छुट्टियां मनाती दिखी थीं।
नवभारतटाइम्स.कॉम Alia Bhatt
Alia Bhatt


आलिया ने रणबीर के साथ तस्‍वीरें शेयर नहीं की थीं लेकिन अपनी गर्ल गैंग वाले स्‍टनिंग फोटोज के जरिए फैंस को ट्रीट दी थी। अब मंगलवार को आलिया की बेस्‍ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने ट्रिप की अनदेखी तस्‍वीर शेयर की।

आकांक्षा का AMA सेशन
दरअसल, यह तब हुआ जब आकांक्षा ने हाल ही में इंस्‍टाग्राम पर AMA (Ask Me Anything) सेशन किया। इसी दौरान उनसे एक फैन ने 2021 का बेस्‍ट मोमेंट शेयर करने के लिए कहा।

आकांक्षा ने शेयर की तस्‍वीर

इस पर जवाब देते हुए आकांक्षा ने एक तस्‍वीर शेयर की जिसमें आलिया नजर आ रही हैं। इसमें पिंक बिकीनी में आलिया का वाटर बेबी अवतार दिख रहा है। दूसरी तरफ, आकांक्षा पर्पल बिकीनी में नजर आ रही हैं।

Alia Bhatt With Friend


इन फिल्‍मों में दिखेंगी आलिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट अब 'ब्रहास्‍त्र', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'आरआरआर' जैसी बड़ी फिल्‍मों में नजर आएंगी। इन फिल्‍मों का फैंस लंबे वक्‍त से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग