ऐपशहर

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का कंगना रनौत को तगड़ा जवाब, बिना नाम लिए कहा बहुत कुछ

Soni Razdan Hits Back Kangana Ranaut: कंगना रनौत सुशांत केस पर लगातार ट्वीट कर रही हैं। इस बीच सोनी राजदान ने उनका नाम लिए बिना कंगना पर निशाना साधा है।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 4 Oct 2020, 9:43 am
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने बिना नाम लिए कंगना रनौत पर निशाना साधा है। AIIMS की रिपोर्ट आने के बाद कंगना ने सवाल उठाया था कि युवा और असाधारण लोग ऐसे ही एक दिन उठकर खुद को मार नहीं लेते। इस पर सोनी राजदान ने ट्वीट किया है कि यही चीज समझने की जरूरत है।
नवभारतटाइम्स.कॉम soni razdan kangana


कई साल कष्ट झेलने के बाद बचता है ये रास्ता
सोनी राजदान ने ट्वीट किया है, जो लोग कह रहे हैं कि लोग अचानक एक सुबह उठकर आत्महत्या नहीं कर लेते... नहीं वे ऐसा नहीं करते। और यही सबसे बड़ा पॉइंट है। पहले वे कई साल कष्ट झेलते हैं और लंबे वक्त तक कड़ा संघर्ष करते हैं, दुख की बात है कि फिर उनके पास यही रास्ता बचता है।


मेंटल हेल्थ पर एक बीमारी की तरह बात करना जरूरी
सोनी राजदान आगे लिखती हैं, जिंदगी से नहीं उस कष्ट से जो वो झेल रहे होते हैं। दुख की बात है कि इसमें आत्महत्या जैसा कदम उठाया जा सकता है। मेंटल हेल्थ को हौव्वा न बनाएं। प्लीज इसे समझें कि इस पर एक बीमारी के तौर पर बात करना कितना जरूरी है। और इलाज लेने में जरा भी डरें नहीं और न ही शरमाएं। इससे आपकी जान बच सकती है।


सुशांत केस पर भड़कीं कंगना- आत्महत्या के लिए उकसाना भी हत्या, किसने इतना मजबूर किया?

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग