ऐपशहर

'कोहली सजाके रखना', अमूल ने खास अंदाज में दी अनुष्का को बधाई

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी का जश्न पूरा देश मना रहा है। इस जोड़ी के बनने का इंतजार फैन्स को जाने कब से था...

नवभारतटाइम्स.कॉम 13 Dec 2017, 8:48 am
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी का जश्न पूरा देश मना रहा है। इस जोड़ी के बनने का इंतजार फैन्स को जाने कब से था। जब से उनकी शादी की खबर तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर आईं, हर तरफ से नवदंपती को बंधाई संदेश मिलने लगे। अमूल ने भी बड़े क्रिएटिव तरीके से विराट अनुष्का को बधाई दी है।
नवभारतटाइम्स.कॉम 1


कंपनी ने अमूल का ऐड सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस ऐड में अमूल गर्ल अनुष्का शर्मा का ड्रेस सही करते हुए दिख रही है और विराट हाथों में ब्रेड और बटर पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। ऐड कहता है, 'कोहली सजाके रखना...मेहंदी लगाके रखना'

बता दें, अमूल पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर इंदिरा गांधी सरकार की नसबंदी योजना तक, हर मसले पर क्रिएटिव ऐड के जरिए अपना नजरिया पेश कर चुका है। अमूल 1960 के दशक में हर महीने एक एक ऐड किया करता था, 70 और 80 के दशकों में ये ऐड महीने में दो हो गए। फिर 90 के दशक में तो अमूल हर सप्ताह विज्ञापन देने लगा। अभी हर सप्ताह कंपनी के 5-5 ऐड आते हैं। खास बात यह है कि इन ऐड्स में अब भी हाथों से हुई पेंटिंग ही दिखाई जाती है।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग