ऐपशहर

शो मैन का है मेरी जिंदगी पर सबसे ज्यादा प्रभाव: अनिल कपूर

बॉलिवुड के ऐक्टर और प्रड्यूसर अनिल कपूर ने कहा है कि उनके जीवन पर शो मैन राज कपूर का सबसे ज्यादा प्रभाव है। अनिल कपूर ने यह बात गुरुवार को अपनी आने वाली फिल्म 'मुबारकां' के प्रमोशन के दौरान कही।

Bombay Times 21 Jul 2017, 9:19 pm
बॉलिवुड के ऐक्टर और प्रड्यूसर अनिल कपूर ने कहा है कि उनके जीवन पर शो मैन राज कपूर का सबसे ज्यादा प्रभाव है। अनिल कपूर ने यह बात गुरुवार को अपनी आने वाली फिल्म 'मुबारकां' के प्रमोशन के दौरान कही। इस मौके पर जब अर्जुन कपूर ने अनिल कपूर से पूछा कि वह जीवन में सबसे ज्यादा किस से प्रभावित हुए हैं तो अनिल कपूर ने कहा, 'बिना किसी चर्चा के मैं राज कपूर का नाम लूंगा। राज कपूर महान शो मैन, बेहतरीन एंटरटेनर और महान निर्देशक थे और उनकी फिल्में भी बहुत मनोरंजक होती थी।'
नवभारतटाइम्स.कॉम raj kapoor
राज कपूर ने किया है अनिल को सबसे ज्यादा प्रभावित


साथ ही उन्होंने कहा, 'राज कपूर की फिल्मों की वैल्यू इतनी ज्यादा है कि आज के समय में भी उनकी फिल्में प्रासंगिक हैं, चाहे वह श्री 420 हो, आवारा हो या मेरा नाम जोकर। हिरोइनों को उनसे बेहतर फिल्मों में किसी ने प्रेजेंट नहीं किया था। उनकी फिल्में हमेशा सबसे अलग होती थीं। वह एक ऐसे फिल्मकार थे जो अभिनेत्रियों को पर्दे पर खूबसरती से उतारना जानते थे। इसलिए इस पूरी इंडस्ट्री में उनका मेरे जीवन पर सबसे ज्यादा प्रभाव रहा है।'

बोनी कपूरे के बारे में बात करते हुए अनिल ने कहा कि बोनी उनके लिए भाई से कहीं ज्यादा हैं। वे दोनों बिल्कुल दोस्त जैसे हैं। दोनों ने ही अपनी करियर की शुरुआत एक साथ की थी। दोनों ने साथ में कई अच्छी फिल्में की हैं। संजय कपूर भी बोनी और अनिल के भाई हैं। अपने बचपन के बारे में बात करते हुए अनिल ने कहा, 'मैं सबसे शरारती था। बोनी और संजय मेरी गलतियों के कारण हमेशा पकड़े जाते थे। संजय सबसे शांत थे और मैं उनसे बहुत लड़ता था।'

फिल्म मुबारकां में अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, अथिया शेट्टी और इलियाना डीक्रूज मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई 2017 को रिलीज़ होगी।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग