ऐपशहर

Corona Outbreak: जरूरतमंदों को अनाज बांटेंगे अनुभव स‍िन्‍हा, जुड़ गए और भी सिलेब्स

देश में कोरोना क्राइसिस के बीच कुछ राहतभरी खबरें भी आ रही हैं। फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने जरूरतमंदों की मदद के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया है। उनके ट्वीट के साथ सिलेब्स जुड़ने लगे हैं।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 23 Mar 2020, 4:01 pm
कोरोना वायरस फैलने के चलते देश के ज्यादातर लोग घर पर कैद हैं। लोग तरह-तरह की सावधानी रख रहे हैं। वहीं सिलेब्स भी अपनी तरफ सबको जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी बीच फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा का एक ट्वीट सामने आया है इसमें उन्होंने जरूरतमंदों को अनाज बांटने की बात लिखी है।
नवभारतटाइम्स.कॉम अनुभव सिन्हा


अनुभव सिन्हा ने जरूरतमंदों के लिए बढ़ाया हाथ
कोरोना वायरस के बीच देश के कई शहरों में लॉकडाउन है। देशभर से लोग घर से नहीं निकल रहे। ऐसे में फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने ट्वीट करके वॉलंटियर्स की मदद मांगी है जो जरूरतमंदों में अनाज बांट सकें।

यह भी पढ़ें: कोरोना पीड़ितों के लिए हॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने दिए करोड़ों, केवल उपदेश बांटेंगे अमिताभ-सलमान?

किया यह ट्वीट, फेसबुक पेज पर दे सकते हैं जवाब
उन्होंने ट्वीट किया है, हाय फ्रेंड्स, मैं कुछ वॉलंटियर्स की तलाश में हूं जो इनफिनिटी अंधेरी के 3-4 किमी की दूरी पर हों। लोग इनफिनिटी के पास से अनाज ले जाएंगे और इनफिनिटी के पास 3-4 इलाकों में जरूरतमंदों को बांट देंगे। उम्मीद है हफ्ते में दो बार ऐसा हो जाएगा। आपको पता होना चाहिए 1. ये जानकारी कि इसे ले कहां जाना है। किसे जरूरत है। 2. एक वाहन। आप मेरे FB पेज पर जवाब दे सकते हैं।


जुड़ गए और भी सिलेब्स
उन्होंने जानवरों के लिए भी लिखा कि सड़क के जानवरों के लिए भी फूड देने के लिए वॉलंटियर्स चाहिए। अनुभव के इस प्रयास की तारीफ कई सिलेब्स ने की। ऐक्टर रोनित रॉय ने भी इस मुहिम में शामिल होने की बात की। वहीं टीवी ऐक्टर करणवीर बोहरा भी इसमें शामिल हुए और बताया कि उनके पास कई लोग हैं जो बांट देंगे।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग