ऐपशहर

भारत के मामलों में विदेशी हस्तियों के दखल पर अनुपम खेर ने दिया अपने स्टाइल में जवाब

इंटरनैशनल पॉप सिंगर के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। भारत के कई सिलेब्स अपने देश के बचाव में बोले हैं। अब अनुपम खेर का एक ट्वीट वायरल हो रहा है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 4 Feb 2021, 2:18 pm
किसान आंदोलन पर इंटरनैशनल सिलेब्स के ट्वीट के बाद भारत के कई ऐक्टर्स और क्रिकेटर्स ने अपने देश के बचाव में आ गए हैं। अक्षय कुमार, अजय देवगन के बाद अनुपम खेर का ट्वीट वायरल हो रहा है। बता दें कि रिहाना ने भारत में हो रहे किसान आंदोलन पर सवाल उठाया था कि इस पर बात क्यों नहीं की जा रही। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया था। अब अनुपम ने भारत से बाहर के लोगों को अपनी स्टाइल में जवाब दिया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम anupam kher


अनुपम खेर ने जवाब में लिखी शायरी
अनुपम खेर ने लिखा है, हमारे देश के अंदरूनी मामलों में दखल देने वाले कुछ विदेशियों के लिए ये शेर अर्ज है...
रिंदे खराब हाल को जाहिद ना छेड़ तू,
तुझको परायी क्या पड़ी अपनी नबेड़ तू... :) अनुपम खेर ने हैशटैग्स दिया हैं, #IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda


रिहाना के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर मचा था बवाल
भारत में चल रहे किसानों के आंदोलन पर रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग सहित कई इंटरैनशनल सिलेब्स ने सवाल उठाया था। इसके बाद विदेश मंत्रालय से बयान जारी किया गया था कि बिना पूरी जानकारी के सिलेब्स का ऐसे ट्वीट्स करना ठीक नहीं है।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग