ऐपशहर

अप्रैल में शादी के बंधन में बंधेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा?

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से एक साथ देखे जा रहे हैं। इस कपल को अलग-अलग मौके पर एक साथ देखा गया है। अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि ये दोनों अप्रैल महीने में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 2 Mar 2019, 1:13 pm
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप के चर्चे पिछले काफी समय से हैं। इस कपल को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। अर्जुन और मलाइका केवल इवेंट पर ही नहीं बल्कि साथ विदेश घूमने जा चुके हैं साथ ही इन्हें डिनर डेट, मूवी डेट्स और पार्टियों में साथ देखा गया है।

अब ऐसी चर्चा है कि यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। बता दें कि पिछले काफी समय से यह खबर सामने आ रही है कि मलाइका और अर्जुन ने लोखंडवाला की पॉश सोसायटी में एक अपार्टमेंट भी खरीद लिया है और अभी इसके इंटीरियर का काम चल रहा है।

हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन और मलाइका अपने रिलेशनशिप को अगले लेवल तक ले जाना चाहते हैं और जल्द ही शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों अप्रैल में क्रिस्चन रीति-रिवाज से शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं है। अब देखना है कि फैन्स को इनकी शादी कब देखने को मिलती है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर इस समय आशुतोष गोवारिकर की 'पानीपत' में काम कर रहे हैं जबकि मलाइका को पिछली बार विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' के एक गाने में देखा गया था।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग