ऐपशहर

फिल्म इंडस्ट्री में अर्जुन कपूर ने पूरे किए आठ साल, बोले- 'इस साल छोकरा हुआ घर बैठे-बैठे जवान'

बॉलिवुड ऐक्टर अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म 'इश्कजादे' में उनके साथ परिणीति चोपड़ा नजर आई थीं। इसके बाद अर्जुन कपूर 'टू स्टेट्स', 'गुंडे', 'हॉफ गर्लफ्रेंड' जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आए हैं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 11 May 2020, 6:46 pm
ऐक्टर अर्जुन कपूर ने बॉलिवुड में बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। अर्जुन कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किए आठ साल हो गए हैं। उन्होंने अपने छोटे से करियर में कई हिट फिल्में की हैं। 11 मई को उनकी डेब्यू फिल्म 'इश्कजादे' की रिलीज के आठ साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बहुत ही फनी अंदाज में इस बात की जानकारी दी है।
नवभारतटाइम्स.कॉम अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर


वीडियो में 'इश्कजादे' के पोस्टर्स किए शेयर
अर्जुन कपूर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फिल्म के कई पोस्टर्स और कई स्टिल सीन दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'इस साल, छोकरा हुआ घर बैठे बैठे जवान।' बता दें कि फिल्म 'इश्कजादे' में अर्जुन कपूर के साथ परिणीति चोपड़ा थीं।

View this post on Instagram Iss saal, chokra hua ghar baithe baithe jawaan 😛 #8YearsOfIshaqzaade @parineetichopra @yrf @shanoosharmarahihai the A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on May 10, 2020 at 10:29pm PDT

अर्जुन-मलाइका का रिलेशनशिप
अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों आए दिन एक-दूसरे के पोस्ट पर कॉमेंट करते रहते हैं। इसके अलावा दोनों वकेशन और डेट्स पर स्पॉट होते रहते थे।

अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा संजय दत्त और कृति सनोन भी महत्वपूर्ण भूमिका में थीं। अब अर्जुन कपूर रकुल प्रीत सिंह के साथ फिल्म में नजर आएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि यह एक फैमिली ड्रामा कॉमिडी फिल्म होगी। फिल्म की कहानी क्रॉस-बॉर्डर रोमांस पर बेस्ड होगी।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग