ऐपशहर

सीमा पर देश के जवानों के लिए गाएंगी आशा भोसले

आशा भोसले अरणाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ दुर्गम इलाकों में तैनात अर्द्धसैनिक बलों के जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रस्तुति देंगी...

भाषा 13 May 2016, 1:45 pm
मशहूर गायिका आशा भोसले अरणाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ दुर्गम इलाकों में तैनात अर्द्धसैनिक बलों के जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रस्तुति देंगी। अपनी मधुर आवाज से छह दशकों तक हिंदी फिल्म संगीत जगत में दबदबा कायम रखने वालीं 82 वर्षीय गायिका ने इन जवानों का मनोरंजन करने की अपनी ओर से पेशकश की है।
नवभारतटाइम्स.कॉम asha bhosle to perform at border posts for paramilitary jawans
सीमा पर देश के जवानों के लिए गाएंगी आशा भोसले


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि हाल ही में महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम के दौरान आशा जी ने उन्हें यह पेशकश की। उन्होंने बताया, 'यह बात मेरे दिल को छू गई कि उन्होंने सीमा पर हमारे जवानों के लिए गाना गाने की मुझसे पेशकश की। उम्मीद है कि हम सितंबर-अक्टूबर में कुछ सीमा चौकियों पर उन्हें ले जाएंगे।'

यात्रा का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है और आशा जी के वाघा सीमा पर भी जाने की संभावना है। रिजीजू ने कहा, 'मैं आशा जी के गाने सुनकर बडा हुआ हूं। उनकी इस पेशकश के लिए मैं उनका आभारी हूं।' आशा भोसले को हिंदी सिनेमा में सबसे बेहतरीन प्लेबैक सिंगर के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने सिंगर के तौर पर अपना करियर 1943 में शुरु किया और छह दशक से भी अधिक समय तक वह छाई रहीं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग