ऐपशहर

जानिए, 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के लिए फिल्मी सितारों का कैसा रिव्यू

अब देखना यह है कि 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' लोगों को कितनी पसंद आती है। आइए, जानें इस फिल्म को लेकर फिल्मी सितारों तक की कैसी है प्रतिक्रिया...

नवभारतटाइम्स.कॉम 10 Mar 2017, 12:32 pm
देश के अलग-अलग जगहों पर जाकर अपने फैन्स से मिल चुके बद्रीनाथ और उनकी दुल्हनिया अब अपने दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार नज़र आ रहे हैं। करन जौहर द्वारा प्रड्यूस की जा रही 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' शुरुआत से ही चर्चा में हैं, जब इस फिल्म से आलिया भट्ट और वरुण धवन का नाम जोड़ा गया।
नवभारतटाइम्स.कॉम badrinath ki dulhania movie celebs review
जानिए, 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के लिए फिल्मी सितारों का कैसा रिव्यू


इस फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में आलिया और वरुण की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया है। अब देखना यह है कि 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' लोगों को कितनी पसंद आती है। आइए, जानें इस फिल्म को लेकर फिल्मी सितारों तक की कैसी है प्रतिक्रिया।

रितिक रोशन ने करन जौहर, वरुण और आलिया को विश करते हुए कहा है, 'डियर करन, वरुण और आलिया, 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के लिए आप सबको गुड लक। यह फिल्म ऑलरेडी सुपरहिट है। देखिए और इंजॉय कीजिए।'

कुणाल कोहली ने लिखा, 'करन जौहर, आलिया, वरुण... बद्रीनाथ की दुल्हनिया ब्लॉकबस्टर फिल्म है। वरुण ने बेहतरीन काम किया है। क्या शानदार ऐक्टर बन चुके हैं वह। उनसे काफी इम्प्रेस हूं। गर्व महसूस कर रहा हूं।'

महेश भूपति ने ट्वीट कर कहा, 'बद्री और दुल्हनिया दोनों ने बेहतरीन काम किया है।'

मंदना करीमी ने लिखा, 'आलिया और वरुण के बीच सुपर केमिस्ट्री। कामना करती हूं कि इस दुनिया में और भी कई बद्री हों।'

महेश भट्ट ने इस फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया सिर्फ एक रोमांटिक कॉमिडी फिल्म ही नहीं, बल्कि यह सरल फिल्म हमें यह बताती है कि लैंगिक असमानता को लेकर हम कितने अंधे हैं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग