ऐपशहर

बिपाशा और करण का कॉन्डम ऐड वायरल

बिपाशा और करण ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट ऐड का विडियो जारी किया। इसमें दोनों की केमिस्ट्री काफी हॉट नजर आ रही है। जहां करण ज्यादातर सीन्स में शर्टलेस हैं, वहीं बिपाशा भी बेहद सिजलिंग अवतार में नजर आ रही हैं।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 23 Oct 2017, 5:54 pm
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलिवुड के हॉट कपल्स में से एक माने जाते हैं। फिल्म 'अलोन' में एक साथ स्क्रीन शेयर कर चुका यह कपल एक बार फिर चर्चा में है।
नवभारतटाइम्स.कॉम बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर
करण सिंह ग्रोवर


चर्चा की वजह है कि इनका नया कॉन्डम ऐड। बिपाशा और करण ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट ऐड का विडियो जारी किया। इसमें दोनों की केमिस्ट्री काफी हॉट नजर आ रही है। जहां करण ज्यादातर सीन्स में शर्टलेस हैं, वहीं बिपाशा भी बेहद सिजलिंग अवतार में नजर आ रही हैं।

करण और बिपाशा


विडियो शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, 'एक ऐसे देश में जो जनसंख्या के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर है, वहां हम अब भी सेक्स और कॉन्डम को लेकर असंगतियां रखे हुए हैं। बस वास्तविकता को नहीं मानते हैं। चलिए बात करते हैं और पढ़ते-सीखते हैं उन चीजों के बारे में जिनके साधारण से इस्तेमाल से बचाव किया जा सकता है। कॉन्डम की मदद से आप परिवार नियोजन कर सकते हैं और सुरक्षित यौन संबंध बना सकते हैं।'

करण और बिपाशा


बिपाशा ने आगे लिखा, 'एक जोड़े के तौर पर हम इसमें यकीन करते हैं और इसीलिए इसका ऐड कर रहे हैं।' बता दें, यह विडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

करण और बिपाशा

करण और बिपाशा


बता दें, 2015 में आई फिल्म 'अलोन' के सेट पर बिपाशा और करण की नजदीकियां बढ़ी थीं। एक साल की डेटिंग के बाद दोनों ने अप्रैल 2016 में बंगाली रीति-रिवाज से शादी कर ली थी।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग