ऐपशहर

डिनो मोरिया और बिपाशा बसु पैसे बचाने के लिए लेते थे 10 रुपये की थाली, उसमें ऐसे करते थे बंटवारा

Dino Morea Birthday: डीनो मोरिया और बिपाशा बसु के बीच 90 के दशक में अफेयर के चर्चे थे। ब्रेकअप के बाद दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं। बिपाशा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने संघर्ष के दिनों की कहानी बताई थी।

नवभारतटाइम्स.कॉम 9 Dec 2020, 1:53 pm
बिपाशा बसु और 90 के दशक के सक्सेसफुल मॉडल डिनो मोरिया के बीच अफेयर के चर्चे रह चुके हैं। दोनों ने बतौर मॉडल अपना करियर शुरू किया था, इसके बाद फिल्मों में आए। दोनों विक्रम भट्ट की फिल्म 'राज' में एक साथ नजर आए थे। उनकी यह फिल्म सक्सेफुल रही थी। रिपोर्ट्स थीं कि फिल्म की रिलीज के वक्त दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था और 5 साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती है।
नवभारतटाइम्स.कॉम dino bipasha


कम खाना खाकर बचाते थे पैसे
डीनो मोरिया का आज (9 दिसंबर को) जन्मदिन है। इस मौके पर यहां है उनके संघर्ष के दिनों का ऐसा किस्सा, जो वाकई इंस्पिरेशनल है। यह किस्सा बिपाशा ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। उन्होंने बताया था कि कैसे कम खाना खाकर दोनों पैसे बचाते थे।

10 रुपये की थाली में ऐसे बांटते थे खाना
पिंकविला को दिए इंटरव्यू के दौरान बिपाशा ने बताया था कि संघर्ष के दिनों में वह और डीनो मोरिया किस तरह पैसे बचाते थे। पैसे बचाने के लिए वे 10 रुपये की थाली ऑर्डर करते थे और उसे भी आधा-आधा खाते थे। बताया था कि थाली में रोटी और चावल दोनों होते थे। एक दिन डीनो रोटी खाते तब बिपाशा चावल और अगले दिन बिपाशा रोटी खातीं और डीनो चावल।

ब्रेकअप के बाद भी है दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग
डीनो और बिपाशा को अलग कई साल हो चुके हैं लेकिन दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। दोनों एक-दूसरे की पोस्ट पर कॉमेंट करते हैं। वहीं डीनो बिपाशा और करण की शादी में भी गए थे।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग