ऐपशहर

Cannes: फोटो सेशन छोड़ बीवी प्रियंका की ड्रेस ठीक करने लगे निक, देखिए विडियो

Cannes के दौरान एक इवेंट का विडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका चोपड़ा और निक फैन के साथ फोटो क्लिक करा रहे हैं, लेकिन तभी निक को प्रियंका की ड्रेस में कुछ दिखता है और वह उसे ठीक करने लग जाते हैं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 18 May 2019, 9:36 am
वैसे तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कभी भी अपने अंदाज से चौंकाना नहीं भूलते, लेकिन इस बार निक ने प्रियंका के लिए कुछ ऐसा किया कि प्रियंका तो क्या सभी लोग हैरान रह गए। दरअसल बात Cannes Film Festival के दौरान एक इवेंट की है, जिसमें प्रियंका और निक भी शामिल हुए।
नवभारतटाइम्स.कॉम फोटो साभार: gettyimages.in
फोटो साभार: gettyimages.in


हाल ही में आयोजित इस इवेंट में प्रियंका ने लैवेंडर कलर की फिश स्केल जैसी ड्रेस पहनी थी। साथ में निक भी थे जिन्होंने वेलविट का ब्लैक कलर वाला फॉर्मल आउटफिट पहना था। इवेंट के दौरान प्रियंका और निक ने अपनी एक फैन के साथ फोटो क्लिक कराया, लेकिन इसी दौरान शायद प्रियंका की ड्रेस में कुछ प्रॉब्लम हो गई। निक की नजर तुरंत इस पर पड़ गई।


जैसे ही प्रियंका अपने हबी निक की तरफ घूमीं, निक ने देर किए बिना प्रियंका की ड्रेस सही की। इन पलों को एक विडियों में कैद कर लिया गया, जिसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। निक का यह जेस्चर बड़ा ही रोमांटिक है और इसने सोशल मीडिया पर भी लोगों का दिल जीत लिया। यह विडियो और इस पर लोगों के रिऐक्शन्स आप यहां देख सकते हैं:

View this post on Instagram A post shared by Priyanka Chopra FC (@priyanka_maniacs) on May 17, 2019 at 12:18pm PDT

इससे पहले प्रियंका ने पहले दिन ब्लैक कलर की शिमरिंग ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह काफी हॉट लग रही थीं। प्रियंका और निक के कई और विडियो सामने आए हैं, जिनमें उन्हें देख फैंस खुशी के साथ उछल रहे हैं और चियर कर रहे हैं।


View this post on Instagram A post shared by PRIYANKA CHOPRA Media™ ✨ (@priyankamedia_) on May 17, 2019 at 12:01pm PDT

बात करें प्रियंका की फिल्मों की, तो वह जल्द ही फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। इससे पहले वह अपने पति निक के म्यूजिक विडियो 'सकर' में नजर आईं, जो ब्लॉकबस्टर रहा।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग