ऐपशहर

सलमान खान समेत तमाम सिलेब्स ने मनाया स्वतंत्रता दिवस का जश्न

स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश के साथ-साथ बॉलिवुड स्टार्स भी देशभक्ति के रंग में सराबोर हुए। तमाम बॉलिवुड स्टार्स ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। बॉलिवुड के दबंग सलमान खान ने भी ऐसी ही एक सेल्फी पोस्ट की है और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं...

नवभारतटाइम्स.कॉम 15 Aug 2017, 9:54 pm
स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश के साथ-साथ बॉलिवुड स्टार्स भी देशभक्ति के रंग में सराबोर हुए। तमाम बॉलिवुड स्टार्स ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। बॉलिवुड के दबंग सलमान खान ने भी ऐसी ही एक सेल्फी पोस्ट की है और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम priyanka-chopra



सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो केसरिया रंग का टी-शर्ट पहने अपने भाइयों, सोहेल और अरबाज़ के साथ तस्वीर के लिए पोज़ दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा है कि वह इंडिपेंडेंस डे पर भी इमोशनली डिपेंडेंट हैं। यानी आज भी वह इमोशनली तौर पर अपने भाइयों पर निर्भर हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर एक तिरंगे वाली सेल्फी पोस्ट की है। देखिए-

फरहान अख्तर ने भी इंस्टाग्राम पर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं इस अंदाज में दी-

विवेक दहिया ने भी अपनी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के साथ खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की-

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग