ऐपशहर

शादी के लिए इटली रवाना हुए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

पिछले काफी दिनों से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की चर्चा में है। अब यह कपल अपनी शादी के लिए इटली रवाना हो गया है। दीपिका-रणवीर की शादी 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में होनी है। इस शादी में केवल परिवार के लोग और नजदीकी दोस्त शामिल होंगे।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 10 Nov 2018, 9:51 am
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की तैयारी में हैं। दोनों ने कुछ दिनों पहले ही अपनी शादी की घोषणा की थी और अब अगले हफ्ते होने वाली शादी के लिए यह कपल इटली के लिए रवाना हो गया है। हाल में दोनों को इटली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। दीपिका और रणवीर पिछले 6 सालों से रिलेशनशिप में हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम deepika


इस मौके पर दीपिका वाइट कलर के टर्टलनेक वाइट टॉप और साइड स्लिक स्कर्ट में थीं जबकि रणवीर भी वाइट आउटफिट में ही दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि साथ में रणवीर के पैरंट्स भी इटली के लिए रवाना हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज बेंगलुरु से दीपिका पादुकोण के पैरंट्स भी इटली के लिए रवाना हो जाएंगे। देखें, दीपिका-रणवीर की कुछ तस्वीरें:

वाइट ड्रेस में कुछ इस अंदाज में दिखीं दीपिका


रणवीर भी वाइट ड्रेस में आए नजर


खूबसूरत नजर आ रही थीं दीपिका



बता दें कि दीपिका और रणवीर की शादी इटली के लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को होगी। इस शादी में केवल नजदीकी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। इसके बाद दीपिका-रणवीर की शादी का रिसेप्शन मुंबई और बेंगलुरु में होगा।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग