ऐपशहर

धर्मेंद्र ने शेयर किया लोनावला फार्महाउस के अंदर का विडियो, लता के गाने के साथ करते दिखे ब्रिस्क वॉक

बॉलिवुड ऐक्टर धर्मेंद्र इन दिनों अपने लोनावला फार्महाउस पर रह रहे हैं। उनका यह घर बेहद खूबसूरत है। धर्मेंद्र ने इसका अंदर से एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह घर के अंदर ब्रिस्क वॉक करते दिख रहे हैं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 5 Sep 2020, 10:58 am
बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं। वह अपने लोनावला फार्महाउस पर रह रहे हैं और वहां से अक्सर वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करते हैं। अब धर्मेंद्र ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह अपने फार्महाउस के अंदर ब्रिस्कवॉक करते नजर आ रहे हैं। साथ में लता मंगेशकर का गाना भी बज रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताय ाहै कि वह नई फिल्म की तैयारी कर रहे हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम dharmendra


नई फिल्म की कर रहे तैयारी
धर्मेंद्र ने ट्वीट किया है, बारिश में आधे घंटे इनडोर ब्रिस्क वॉक...लता जी के पुराने गाने सुनकर कॉलेज के दिन याद आ गए। ईश्वर की इच्छा से नई फिल्म की तैयारी कर रहा हूं... आप सबकी दुआएं चाहिए। सभी को प्यार।


सोशल मीडिया पर फैन्स से जुड़े हैं धर्मेंंद्र
धर्मेंद्र ने अपने फार्महाउस पर फल, सब्जियां उगा रखी हैं। वह इनकी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। वह अपने फैन्स के साथ पुरानी यादें और अपनी डेली ऐक्टिविटीज भी शेयर करते हैं। धर्मेंद्र की आखिरी बार हेमा मालिनी के साथ फिल्म 'शिमला मिर्च' में काम किया था।



अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग