ऐपशहर

Video: 86 साल के Dharmendra ने पहाड़ पर दौड़ाई 62 साल पुरानी अपनी पहली कार, शानदार है ये वायरल वीडियो

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ऐक्टिंग के साथ-साथ अपनी जिंदादिली के लिए भी जाने जाते हैं। वो अब अपना ज्यादातर समय मुंबई के पास बने फार्महाउस में बिताते हैं। वहां की खूबसूरत फोटोज शेयर करते हैं, लेकिन अब उन्होंने फैंस को अपनी पहली कार दिखाई है, जो उन्होंने 1960 में खरीदी थी।

Edited byसोनम कनौजिया | नवभारतटाइम्स.कॉम 19 Mar 2022, 12:06 pm
बॉलिवुड के वेटरन ऐक्टर धर्मेंद्र (dharmendra) ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आपको गुजरे जमाने की याद आ जाएगी। जी हां, 86 साल के धर्मेंद्र ने 1960 में अपनी पहली कार (dharmendra first casr) खरीदी थी, जिसे उन्होंने आज तक संभालकर रखा हुआ है। होली के मौके पर वो इस 62 साल पुरानी विटेंज कार को पहाड़ों पर चलाने निकल पड़े और सुनहरी यादों को फिर से जिया। उन्होंने ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर गाड़ी खुद ड्राइव की। उनका ये अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
नवभारतटाइम्स.कॉम dharmendra first car


इस वीडियो में धर्मेंद्र अपनी पहली कार पहाड़ पर ड्राइव करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस उम्र में भी वो शानदार ड्राइविंग कर रहे हैं। वीडियो में वो कह रहे हैं, 'मेरी पुरानी FIAT।'



1960 में खरीदी थी कार
वेटरन ऐक्टर ने वीडियो कैप्शन में लिखा है, 'मेरी सबसे प्यारी, मेरी पहली कार। मैंने इसे 1960 में खरीदा था। आज मैंने इसे पहाड़ी के ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर चलाया। हैप्पी होली। आपकी शुभकामनाओं की जरूरत है। आप सभी को प्यार।'

फैंस ने बरसाया प्यार
धर्मेंद्र के इस वीडियो पर उनकी बेटी ईशा देओल ने प्यार बरसाया है। उन्होंने लिखा- 'लवली पापा।' वहीं, फैंस भी उनका ये अंदाज देख बहुत खुश हैं। एक ने लिखा- 'पुरानी फिल्मों की याद आ गई।' दूसरे ने कमेंट किया- 'बेस्ट मेमोरी।'

इस फिल्म में आएंगे नजरवर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र को जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर देखा जाएगा। वो करण जौहर की मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगे। इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजमी और जया बच्चन भी हैं।
लेखक के बारे में
सोनम कनौजिया
नवभारतटाइम्स डॉट कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। लखनऊ यूनिवर्सिटी और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से शिक्षा ग्रहण की है। दैनिक भास्कर डॉट कॉम से करियर की शुरुआत हुई। इसके बाद न्यूज नेशन, नेशनल वॉइस, इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। खबरें लिखने के साथ-साथ कैमरे के संग भी जुगलबंदी रही है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है।... और पढ़ें

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग