ऐपशहर

Dharmendra Raj Kapoor Video: धर्मेंद्र ने शेयर किया राज कपूर का अनदेखा पुराना वीडियो, बोले- सच में जीनियस थे

धर्मेंद्र और राज कपूर एक-दूसरे के काफी नजदीक थे। अब धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर राज कपूर का एक अनदेखा पुराना वीडियो शेयर किया है। जानें, क्या है इस वीडियो में खास।

Edited byनीरज वर्मा | नवभारतटाइम्स.कॉम 16 Jul 2022, 11:13 am
गुजरे जमाने के बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। धर्मेंद्र अपने फैन्स के साथ काफी दिलचस्प पुराने फोटो और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं जिन्हें खूब पसंद किया जाता है। अब उन्होंने बॉलीवुड के शो-मैन कहे जाने वाले राज कपूर का एक अनदेखा पुराना वीडियो शेयर किया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम Dharmendra-Raj-Kapoor
राज कपूर और धर्मेंद्र


क्या है वीडियो में खास?
धर्मेंद्र ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें राज कपूर अपनी फिल्मों के बारे में दार्शनिक अंदाज में बताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में राज कपूर ने कहा, 'मां सभी बच्चों को जन्म देती है लेकिन कभी उनका नसीब नहीं लिख सकती। मेरी फिल्मों के साथ भी ऐसा ही हुआ। कुछ चलीं और कुछ नहीं चल सकीं लेकिन जो फिल्में नहीं चल सकीं, वही मेरे दिल के करीब हैं। इसमें 'मेरा नाम जोकर' और 'जागते रहो' खास हैं। शायद ये फिल्में या तो खराब थीं या लोगों को समझ में नहीं आईं।' इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, 'दिल छू लेने वाली बात, जिंदगी का सच बता रहे हैं राज साहब..एक जीनियस।' देखें वीडियो:

साथ में किया था काम
राज कपूर और Dharmendra आपस में काफी करीब थे। दोनों की बैकग्राउंड पंजाब की थी और एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते थे। Raj Kapoor और धर्मेंद्र ने साथ में 'मेरा नाम जोकर' में भी काम किया था। इसके अलावा उन्होंने मनमोहन देसाई की मल्टी-स्टारर फिल्म 'नसीब' में भी काम किया था। राज कपूर का 2 जून 1988 को 64 साल की उम्र में निधन हो गया था।
Tuesday Tadka: हीरोइन को बाहों में भरने के लिए धर्मेंद्र ने लुटा दिए थे 2000 रुपये, स्‍पॉटबॉय से की थी सेटिंग
इन फिल्मों में नजर आएंगे धर्मेंद्रधर्मेंद्र की बात करें तो वह पिछले काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं। अब वह करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट्, जया बच्चन और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र अपनी होम प्रॉडक्शन फिल्म 'अपने 2' में भी नजर आएंगे जिसमें सनी, बॉबी और करण देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
लेखक के बारे में
नीरज वर्मा

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग