ऐपशहर

जानें, दीपिका पादुकोण का विरोध क्यों कर रहे हैं उनके फैंस

फिल्म ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से उनके कुछ फैंस नाराज हैं। ट्विटर पर #NotMyDeepika के हैशटैग भी दिखाई दिए। जानिए क्या है मामला...

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 20 Jul 2019, 8:26 pm
दीपिका पादुकोण हिंदी सिनेमा प्रेमियों की पसंदीदा ऐक्ट्रेस हैं। उनके फैंस उनकी हर ऐक्टिविटी पर नजर रखते हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को डायरेक्टर लव रंजन के घर पर देखा गया। खबर है कि दोनों लव से अपकमिंग प्रॉजेक्ट के बारे में डिस्कस करने गए थे। खबर है कि उनके फैंस नहीं चाहते हैं कि दीपिका ऐसे फिल्ममेकर के साथ काम करें जिन पर पहले सेक्शुअल हैरसमेंट का आरोप लग चुका है। इसी के चलते ट्विटर पर लोगों ने #NotMyDeepika हैशटैग के साथ दीपिका का विरोध शुरू कर दिया।
नवभारतटाइम्स.कॉम दीपिका पादुकोण


यहां हैं कुछ ट्वीट्स...



एक फॉलोअर ने दीपिका की बहन को टैग करके दीपिका का समझाने के लिए कहा है।

बता दें कि 2018 में #MeToo मूवमेंट के दौरान लव रंजन का नाम भी सेक्शुअल हैरसमेंट में आया था। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया था और ऐक्ट्रेस नुसरत उनके पक्ष में आई थीं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग