ऐपशहर

फरहान अख्तर अप्रैल में करेंगे गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से शादी!

फरहान अख्तर ने हाल ही में एक चैट शो के दौरान शिबानी को लेकर बात की। इसके बाद उन्होंने शादी के सवाल पर भी जवाब दिया।

नवभारतटाइम्स.कॉम 6 Mar 2019, 2:55 pm
ऐक्टर फरहान अख्तर और उनकी कथित गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर भले ही अपनी रिलेशनशिप को लेकर बात करने से कतराते हों, लेकिन उनकी हॉलिडे पिक्स, इंस्टाग्राम पोस्ट, इवेंट में साथ में मौजूदगी रिश्ते पर मुहर लगाती दिखती है। हाल ही में शिबानी ने ऐसी तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद दोनों के सगाई कर लेने को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। अब दोनों की शादी की संभावना को लेकर फरहान ने बयान दिया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम farhan


एक चैट शो में भूमि पेडनेकर के साथ पहुंचे फरहान अख्तर ने अपनी पर्सनल और लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की। शिबानी के साथ शादी का सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि वह अप्रैल में शादी कर सकते हैं 'इन अप्रैल, वी मे'। अब यह बात कितनी सच होती है यह तो अगले महीने ही पता चल सकेगा। वैसे अगर दोनों शादी के बंधन में बंधते हैं तो फरहान के लिए यह दूसरा विवाह होगा।


अंगूठियों ने बटोरी सुर्खियां
शिबानी दांडेकर ने हाल ही में एक फोटो शेयर किया था, जिसमें वह फरहान अख्तर का हाथ पकड़े दिख रही हैं। दोनों के हाथों पर स्टाइलिश रिंग्स नजर आ रही थीं। शिबानी और फरहान के एक साथ रिंग्स पहने फोटो सामने आने के बाद से दोनों के सगाई कर लेने का अनुमान लगाया जा रहा है।

...तो फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने कर ली सगाई?

इस स्टार कपल के रिश्ते में होने की बात तब सामने आई थी जब शिबानी ने सोशल मीडिया पर एक मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर शेयर की थी। फैन्स को यह पहचानने में देर नहीं लगी कि यह शख्स फरहान अख्तर हैं। इसके बाद से ही दोनों एक-दूसरे के साथ बिताए पलों के फोटोज शेयर करते दिखाई देते हैं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग