ऐपशहर

Flight Motion Poster: मौत के मुंह से बचने की कहानी है 'फ्लाइट'

फिल्म फ्लाइट का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में मोहित चड्ढा मुख्य भूमिका में हैं और यह एक शख्स के फ्लाइट क्रेश में सर्वाइवल की कहानी है। फिल्म को 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा। Flight Motion Poster released

नवभारतटाइम्स.कॉम 17 Feb 2021, 1:53 pm
हवाई जहाज के क्रेश होने की घटनाएं दिल दहला देती हैं। ऐसी घटनाओं में अक्सर कोई नहीं बचता है। अब ऐसे ही एक क्रेश की कहानी पर धमाकेदार फिल्म 'फ्लाइट' आने वाली है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक व्यक्ति मौत से जिंदगी की जंग जीत कर जिंदा बच जाता है। फिल्म में लीड रोल में मोहित चड्ढा हैं और फिल्म के पोस्टर में प्लेन की बेल्ट पकड़े दिखाई दे रहे हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम poster


फिल्म में मोहित चड्ढा के किरदार नाम रणवीर मल्होत्रा है। उनकी फ्लाइट 815 हादसे का शिकार हो जाती है जिसमें उनका कोई साथी नहीं बचता है। हादसे में बचने के बाद रणवीर कैसे जंगल में सर्वाइव कर पाता है यही फिल्म की कहानी है। फिल्म के मोशन पोस्टर में केवल एक डायलॉग है जिसमें कहा गया है 'आज मरने का मूड नहीं है।' देखें, मोशन पोस्टर:

फिल्म फ्लाइट में मुख्य भूमिका में मोहित चड्ढा, पवन मल्होत्रा, जाकिर हुसैन, विवेक वासवानी, शिबानी बेदी हैं। फिल्म का डायरेक्शन सूरज जोशी ने किया है और यह 19 मार्च 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग