ऐपशहर

Video: फिर चर्चा में रानू मंडल, 'Manike Mange Hite' गाना गाकर मचाया तहलका

रानू मंडल का साल 2019 में रेलवे स्टेशन पर गाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। अब वही रानू मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने जिस अंदाज में वायरल सॉन्ग 'Manike Mange Hite' गाया है, वह चर्चा में है। देखिए वीडियो:

नवभारतटाइम्स.कॉम 1 Oct 2021, 2:45 pm
आपको रानू मंडल (Ranu Mondal) याद है? वही रानू मंडल जो दो साल पहले एक रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का गाना गाकर चर्चा में आई थी। साल 2019 में रानू मंडल का एक रेलवे स्टेशन पर 'एक प्यार का नगमा है' गाना गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो ने रानू मंडल को रातोंरात स्टार बना दिया। बाद में हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने भी रानू मंडल को अपने साथ गाने का मौका दिया था। लेकिन चंद दिनों के स्टारडम के बाद रानू मंडल फिर न जानें कहां गायब हो गईं। लेकिन अब वही रानू मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं और इंटरनेट पर छाई हुई हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम ranu mondal manike mange hite


रानू मंडल पॉप्युलर गाने 'माणिके मागे हिते' (Manike Mange Hite) गाने के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल अब रानू मंडल ने सिंगर योहानी का गाया गाना 'माणिके मागे हिते' गाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram A post shared by Its_SG (@its_sg_official)

योहानी ने गाया है 'माणिके मांगे हिते'

बता दें कि पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर 'माणिक मागे हिते' गाना छाया हुआ है और इसकी सिंगर योहानी (Yohani) की खूब चर्चा हो रही है। योहानी श्री लंका की की रहने वाली हैं और यह पॉप्युलर गाना सिंहला भाषा में है। योहानी अपने इस गाने को मिले रिस्पॉन्स से बेहद खुश हैं और अब वह इंडियन म्यूजिशन्स और कंपोजर्स के साथ काम करना चाहती हैं।

एक वीडियो ने कर दिया सब बर्बाद?
वहीं बात करें रानू मंडल की, तो रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया की एक फिल्म के लिए 2-3 गाने गाए। उन्हें रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' में भी बुलाया गया था। लेकिन कुछ वक्त बाद ही रानू मंडल अचानक ही गायब हो गईं। सोशल मीडिया पर रानू का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें एक फैन ने उन्हें कंधे पर टच किया तो रानू ने गलत तरीक से बर्ताव किया था। उस कारण रानू मंडल की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की गई थी।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग