ऐपशहर

टाइगर और दिशा पाटनी के रिलेशनशिप पर बोले Jackie Shroff

कहा जाता है कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन दोनों कभी भी अपनी रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है। अब पहली बार टाइगर और दिशा के रिश्ते पर जैकी श्रॉफ बोले हैं।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 31 Mar 2019, 7:19 pm
पिछले काफी समय से बॉलिवुड में यह चर्चा गर्म है कि उभरते हुए ऐक्टर टाइगर श्रॉफ खूबसूरत ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं। ये दोनों अक्सर इवेंट्स, फंक्शंस के अलावा साथ में मूवी डेट और डिनर डेट पर जाते हुए देखे गए हैं। हालांकि दोनों कभी भी खुले तौर पर अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है। अब इस बारे में पहली बार टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ बोले हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम jackie


हाल में जैकी ने कहा कि उन्हें टाइगर या दिशा के रिलेशनशिप से कोई मतलब नहीं है। जैकी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि टाइगर को अपनी जिंदगी के 25 साल गुजारने के बाद गर्लफ्रेंड मिल गई है। उन्होंने यह भी कहा कि टाइगर जिंदगी के मायने समझते हैं और कभी भी कोई गलत कदम नहीं उठाएंगे। अब जैकी के कॉमेंट से तो ऐसा ही लगता है जैसेकि वह टाइगर और दिशा का कथित रिलेशनशिप कन्फर्म कर रहे हों।

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ अपनी अगली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया लीड रोल में दिखाई देंगी। वहीं दिशा पाटनी भी जैकी श्रॉफ के साथ सलमान खान की फिल्म 'भारत' में काम कर रही हैं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग