ऐपशहर

करण जौहर की 'रणभूमि' में दिखेगी वरुण और जाह्नवी की जोड़ी!

करण जौहर की 'रणभूमि' में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी देखने को मिल सकती है। पहले खबर थी की इस फिल्म में वरुण के साथ आलिया को कास्ट किया जाना है।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 26 Sep 2018, 8:54 am
फिल्ममेकर करण जौहर के महत्वाकांक्षी फिल्म प्रॉजेक्ट 'रणभूमि' में वरुण धवन मुख्य किरदार में दिखेंगे, लेकिन इस फिल्म की फीमेल लीड के बारे अब तक कोई चर्चा नहीं थी। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म की फीमेल लीड के नाम से पर्दा अब हटता दिख रहा है। खबर है कि 'रणभूमी' में वरुण धवन के ऑपोज़िट जाह्नवी कपूर को कास्ट किया जा सकता है। वरुण धवन और शशांक खेतान ने इससे पहले भी दो फिल्मों 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' में साथ काम किया है। ये दोनों ही फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थीं।
नवभारतटाइम्स.कॉम karan-varun


पढ़ें: फीस बढ़ाने को लेकर यह है वरुण धवन की सोच

दूसरी तरफ बात अगर 'रणभूमि' के फीमेल लीड की करें, तो बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान के दिमाग में इस रोल के लिए आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर का नाम था। शशांक ने इन दोनों ऐक्ट्रेसेस को पहले भी डायरेक्ट किया है। आलिया भट्ट आजकल अपने मौजूदा फिल्म प्रॉजेक्ट्स को लेकर काफी बिज़ी चल रही है। लिहाज़ा इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के कास्ट किये जाने की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं।


'धड़क' में डेब्यू करने के बाद जाह्नवी कपूर करण जौहर की ही अगली मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में रणवीर सिंह के ऑपोज़िट नज़र आएंगी। बताया जा रहा है कि 'रणभूमि' साल 2020 में दिवाली के मौके पर रिलीज की जा सकती है।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग