ऐपशहर

Jubin Nautiyal Birthday: जब सोनू निगम ने जुबिन नौटियाल की सिंगिंग को कर दिया था रिजेक्ट

बर्थडे बॉय जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) साल 2011 में अपने होमटाउन देहरादून से किस्मत आजमाने के लिए मुंबई आए थे। सोनू निगम ने जुबिन नौटियाल को एक्स फैक्टर स्टेज पर रिजेक्ट कर दिया था।

नवभारतटाइम्स.कॉम 14 Jun 2021, 6:35 pm
पॉप्युलर सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) 14 जून को अपना 32वां जन्मदिन (Jubin Nautiyal Birthday) मना रहे हैं। आज उनके गानों को लेकर काफी दीवानगी है लेकिन क्या आपको पता है साल 2011 में उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। जुबिन नौटियाल के जन्मदिन पर हम आपको बताएंगे कि 10 साल पहले सिंगिंग रिऐलिटी शो 'एक्स फैक्टर' में सोनू निगम (Sonu Nigam) ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।
नवभारतटाइम्स.कॉम सोनू निगम-जुबिन नौटियाल
सोनू निगम-जुबिन नौटियाल


जुबिन नौटियाल साल 2011 में अपने होमटाउन देहरादून से किस्मत आजमाने के लिए मुंबई आए थे। यहां पर सिंगिंग रिऐलिटी शो 'एक्स फैक्टर' में उन्हें सोनू निगम, श्रेया घोषाल और संजय लीला भंसाली ने जज किया था। सोनू निगम ने जुबिन नौटियाल को एक्स फैक्टर स्टेज पर रिजेक्ट कर दिया था। यहां पर देखें थ्रोबैक वीडियोः


वीडियो में आप देख सकते हैं कि जुबिन नौटियाल 'एक्स फैक्टर' के स्टेज पर 'तुझे भुला दिया' गाना गाते हैं। श्रेया घोषाल और संजय लीला भंसाली को लगा कि उन्हें आगे ले जाना चाहिए लेकिन सोनू निगम की राय अलग थी। सोनू निगम ने कहा कि उनकी तरफ से न है।

सोनू निगम के न कहने पर जुबिन नौटियाल ने कहा कि वह और अच्छा प्रयास करेंगे। आप जो कुछ भी कह रहे हैं कि सब कुछ सही है लेकिन ये बेस्ट नहीं था। इसके बाद श्रेया घोषाल और संजय लीला भंसाली की मंजूरी के बाद जुबिन नौटियाल को अगले राउंड में ले जाया गया और सोनू निगम ने भी उनका स्वागत किया।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग