ऐपशहर

बाजीगर के 27 साल: काजोल ने पोस्ट की मजेदार क्लिप, ऐसे देती हैं ऐटिट्यूड दिखाने वालों को जवाब!

Baazigar Completes 27 Years: फिल्म 'बाजीगर' के 27 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर फिल्म से जुड़े लोग इसकी यादें साझा कर रहे हैं। काजोल ने भी मजेदार पोस्ट किया है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 13 Nov 2020, 9:17 am
काजोल सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट करती हैं। फिल्म 'बाजीगर' के 27 साल पूरे होने पर उन्होंने एक ऐसी ही क्लिप पोस्ट की है। यह पहली फिल्म थी जिसमें वह शाहरुख खान के साथ पहली बार नजर आई थीं।
नवभारतटाइम्स.कॉम kajol


काजोल ने लिखा मजेदार कैप्शन
काजोल ने फिल्म 'बाजीगर' के गाने 'बाजीगर ओ बाजीगर' गाने की क्लिप पोस्ट की है। इसमें काजोल ब्लैक कपड़े पहने हैं। 'कौन हो तुम जो...' पर लिपसिंक कर रही हैं। उन्होंने इसके साथ मजेदार कैप्शन लिखा है, जब कोई ऐटिट्यूड दिखाता है तो मेरा रिऐक्शन!


शिल्पा शेट्टी ने किया था डेब्यू
फिल्म 'बाजीगर' में काजोल पहली बार शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। अब तक दोनों कई यादगार फिल्में दे चुके हैं। 'बाजीगर' में शिल्पा शेट्टी ने डेब्यू किया था। बॉलिवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि 'बाजीगर' के बाद वह ड्राइविंग सीख रही थीं। तभी एक फैन उनको पहचानकर चिल्ला शिल्पा शेट्टी। वह साइकल से था और उनकी गाड़ी के बोनट पर गिर गया था। इसके बाद वह इतना डरीं कि कभी ड्राइविंग नहीं सीख पाईं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग