ऐपशहर

Kagana Ranaut Best Movies: जानें, कंगना रनौत की सबसे बेहतरीन फिल्में

Kangana Ranaut Top Movies: हम आपको बता रहे हैं कंगना रनौत की सबसे बेहतरीन फिल्में...

नवभारतटाइम्स.कॉम 30 Nov 2018, 3:18 pm
हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में कंगना रनौत सबसे ज्यादा कमाने वाली और सबसे बेहतरीन हिरोइन में से एक हैं। बॉलिवुड की क्वीन कंगना रनौत के सितारे इस समय बुलंदी पर हैं। कई बेहतरीन फिल्में दे चुकीं कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका: क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जल्दी ही उनकी फिल्म 'मेंटल है क्या' भी आएगी। उन्होंने कई फिल्में अपने दम पर हिट करवाई हैं। आइये जानते हैं उनकी सबसे बेहतरीन मूवीज
नवभारतटाइम्स.कॉम kangan ranaut


क्वीन
क्वीन में कंगना ने अपने दम पर हिट करवाई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी लड़की की भूमिका निभाई थी जिसे शादी के दिन उसका मंगेतर शादी तोड़ देता है। इसे लोगों ने खूब पसंद किया।

फैशन
इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा भी थी लेकिन कंगना ने ड्रग अडिक्ट और सफल मॉडल के मिलेजुले रोल को काफी बेहतरीन ढंग से निभाया। इस फिल्म के लिए उन्हें नैशनल अवार्ड मिला था।

तनु वेड्स मनु
तनु वेड्स मनु में कंगना ने कानपुर की तेज-तर्रार तनुजा त्रिवेदी का रोल किया। यह फिल्म बेहद सफल रही। इस फिल्म का दूसरा भाग भी था।

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स
पिछली फिल्म के सीक्वल रही यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई। इस फिल्म में कंगना ने डबल रोल किया था। कानपुर की तनुजा और हरियाणा का दत्तो के किरदार में लोगों ने कंगना को काफी पसंद किया।

राज: द मिस्ट्री कंटिन्यूज
राज भी कंगना की सफल फिल्मों में से एक थी। यह एक हॉरर फिल्म थी जिसमें कंगना ने लीड भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाश्मी और अध्य्यन सुमन ने काम किया था।

कृष 3
इस फिल्म ने कंगना ने म्युटेंट की भूमिका निभाई थी जिसे हीरो से प्यार हो जाता है। इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर काफी कमाई की थी।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग