ऐपशहर

'आदत' में एक बार फिर साथ नजर आएंगे करण-बिपाशा

बॉलिवुड कपल बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी जिसे विक्रम भट्ट ने लिखा है।

मुंबई मिरर 29 May 2018, 8:55 am
बॉलिवुड कपल बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। यह रियल लाइफ कपल फिल्म 'आदत' में साथ नजर आएंगे जिसे विक्रम भट्ट ने लिखा है। बिपाशा और करण की फैन फॉलोइंग को देखते हुए फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। हमारे सहयोगी 'मुंबई मिरर' ने कुछ दिनों ही पहले बताया था कि बिपाशा बासु सिंगर मीका सिंह की फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रही हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम Karan-Bipasha


यह भी पढ़ें- मैं और बिपाशा खुद को प्यार का ऐंबैसडर मानते हैं: करण

फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी भूषण पटेल को दी गई है जबकि फिल्म की स्क्रिप्ट फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट ने लिखी है। फिल्म की लोकेशन को फाइनल करने के लिए भूषण पिछले हफ्ते लंदन भी गए थे। विक्रम भट्ट ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि 'आदत' उन्होंने ही लिखी है। आपको बता दें कि भूषण ने ही 2015 में बिपाशा और करण की हॉरर फिल्म 'अलोन' का निर्देशन किया था।


सूत्रों के मुताबिक, यह फिल्म लंदन में 45 दिनों में पूरी तरह से शूट हो जाएगी। फिल्म के शूटिंग की शुरुआत मई में ही हो गई थी। यह एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म होगी जो साल के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी। गौरतलब है कि बिपाशा इससे पहले आखिरी बार फिल्म 'अलोन' में नजर आईं थी और इसी फिल्म से करण सिंह ग्रोवर ने बॉलिवुड में डेब्यू किया था।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग