ऐपशहर

'अंग्रेजी मीडियम' में कॉप बनीं करीना कपूर शुरू करेंगी शूटिंग

करीना कपूर ने 'अंग्रेजी मीडियम' के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वह पहली बार कॉप का रोल कर रही है। इस रोल को लेकर करीना कपूर निर्देशक होमी अदजानिया के साथ डिस्कशन कर रही हैं।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 5 May 2019, 10:41 am
दिनेश विजान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग 6 अप्रैल से राजस्थान के उदयपुर में चल रही है। यहां पर फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म करने के बाद टीम मुंबई में शूटिंग करेगी। मुंबई में करीना कपूर 15 मई से टीम के साथ शामिल हो जाएंगी।
नवभारतटाइम्स.कॉम kareena


एक सोर्स के अनुसार, करीना कपूर ने 'अंग्रेजी मीडियम' के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वह पहली बार कॉप का रोल कर रही है। इस रोल को लेकर करीना कपूर निर्देशक होमी अदजानिया के साथ डिस्कशन कर रही हैं। करीना कपूर टीम के जून में लंदन जाने से पहले लगभग एक सप्ताह तक मुंबई में शूटिंग करेंगी।

फिल्म में करीना कपूर इरफान खान के साथ रोमांटिक रोल नहीं अदा करेंगी लेकिन उनका फिल्म में अहम रोल है। फिल्म में राधिका मदन इरफान खान की बेटी के रोल में नजर आएंगी। लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि इरफान खान कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे। इसके बाद 'अंग्रेजी मीडियम' उनकी पहली फिल्म है। वहीं, करीना कपूर की बात करें तो वह अक्षय कुमार के साथ निर्देशक राज मेहता की फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल 27 दिसंबर को रिलीज होगी।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग