ऐपशहर

प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज, क्यों लिया 10 साल छोटे निक जोनस को डेट करने का फैसला

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी से पहले और बाद में भी लगातार चर्चा में रहते हैं। इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी पॉप्युलर रहती हैं। हाल में एक इंटरव्यू में प्रियंका ने यह राज खोला है कि उन्होंने अपने से 10 साल छोटे निक जोनस को डेट करने का फैसला क्यों लिया।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 16 Jan 2020, 12:27 pm
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी से पहले और बाद में भी लगातार चर्चा में रहते हैं। इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी पॉप्युलर रहती हैं। पिछले महीने ही इस कपल ने अपनी शादी की पहली सालगिरह बनाई थी और अब प्रियंका ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने निक जोनस को डेट करने का फैसला क्यों लिया।
नवभारतटाइम्स.कॉम priyanka


प्रियंका और निक ने साल 2017 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके अगले ही साल उन्होंने अपनी रिलेशनशिप को अगले लेवल पर ले जाने का फैसला लेते हुए शादी के बंधन में बंधने में फैसला ले लिया। एक हालिया इंटरव्यू में प्रियंका ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस को उनके सॉन्ग 'क्लोज' के विडियो को देखने के बाद डेट करने का फैसला किया था।

इस गाने के विडियो में निक को केवल अंडर गारमेंट्स में देखा जा सकता है। इस सॉन्ग में प्रियंका को निक जोनस इतने हॉट लगे कि उन्होंने निक को अपना जीवनसाथी बनाने को फैसला कर लिया। प्रियंका ने यह भी बताया कि यह उनका फेवरिट विडियो है। देखें, इस सॉन्ग का विडियो:

इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका पिछली बार शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ दिखाई दी थीं जबकि निक जोनस 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' में ड्वेन जॉनसन, जैक ब्लैक कैरेन गिलन और केविन हार्ट के साथ दिखाई दिए थे।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग