ऐपशहर

Lata Mangeshkar Death Reason: कोरोना ही नहीं इस कारण जिंदगी की जंग हार गईं लता मंगेशकर

भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का रविवार 6 फरवरी की सुबह 8:12 बजे निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक (Lata Mangeshkar death reason) की लहर दौड़ गई है। लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया था। इसके अलावा उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

Edited byसंगीता तोमर | नवभारतटाइम्स.कॉम 6 Feb 2022, 4:57 pm
भारत की स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। लता मंगेशकर ने की 92 वर्ष की उम्र में 6 फरवरी की सुबह आखिरी (Lata Mangeshkar passes away) सांस ली। लता मंगेशकर बीते 28 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने तब बताया था कि लता दी को कोरोना और निमोनिया (Lata Mangeshkar death reason) हो गया था। हालांकि बीच में लता मंगेशकर की सेहत में सुधार होने लगा था और उन्हें वेंटिलेटर से भी हटा दिया गया था।
नवभारतटाइम्स.कॉम Lata Mangeshkar death reason
लता मंगेशकर के निधन की वजह


लेकिन शनिवार को उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। पूरा देश लता मंगेशकर के ठीक होकर घर लौटने की दुआ मांग रहा था। किसे पता था कि रविवार की सुबह एक दुखभरी खबर लेकर आएगी।

Lata Mangeshkar Bhojpuri Song: लता मंगेशकर का वो भोजपुरी गाना, जिसे आज तक कोई पछाड़ ना पाया
लता मंगेशकर हार गईं जिंदगी से अपनी आखिरी जंग, कोरोना की वजह से स्वर कोकिला का निधन
Lata Mangeshkar के निधन पर Allu Arjun, Ajay Devgan, Salman Khan से लेकर Farhan Akhtar तक ने दी श्रद्धांजलि
लता मंगेशकर का इलाज कर रहे ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि रविवार 6 फरवरी को सुबह 8:12 मिनट पर लता जी का निधन हो गया। उन्होंने बताया कि लता मंगेशकर का निमोनिया और कोरोना के बाद मल्टिपल ऑर्गन फेल्यिर हुआ। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

इंदौर के जिस घर में हुआ था लता मंगेशकर का जन्म, वहां अब कपड़ों का शोरूम, यहां के लोगों से मिलकर पूछती हैं- सराफा तसाच आहे का
लता मंगेशकर के निधन से पूरे फिल्मी जगत में सन्नाटा पसर गया है। अक्षय कुमार से लेकर भूमि पेडनेकर, निमृत कौर, विशाल ददलानी, दीया मिर्जा और हंसल मेहता समेत कई सिलेब्रिटीज ने लता जी को श्रद्धांजलि दी है। लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान किया जाएगा। लता जी के निधन पर दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।
लेखक के बारे में
संगीता तोमर
नवभारतटाइम्स डॉट कॉम से पिछले 5 साल से जुड़ी हैं। वह अभी बतौर प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और मास्टर्स करने के बाद संगीता तोमर ने फील्ड में एंट्री की। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 12 साल से हैं। इस दौरान उन्होंने कुछेक न्यूज चैनलों से लेकर आईएएनएस और अमर उजाला समेत दैनिक भास्कर में काम किया। संगीता की दिलचस्पी एंटरटेनमेंट और पेज 3 में है और मुख्य रूप से उसी क्षेत्र में काम कर रही हैं। घूमने-फिरने, किताबें पढ़ने और म्यूजिक का शौक है।... और पढ़ें

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग