ऐपशहर

Lata Mangeshkar की बहन ऊषा मंगेशकर बोलीं- दीदी स्टेबल हैं, घर लौटने पर कही ये बात

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) कोरोना से संक्रमित होने के बाद से ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती हैं और रविवार की हालत में गिरावट की खबरों ने सबको परेशान किया। अब उनकी बहन ऊषा मंगेशकर का भी बयान सामने आया है।

Edited byएंटरटेनमेंट डेस्क | नवभारतटाइम्स.कॉम 17 Jan 2022, 9:27 pm
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) कोरोना से संक्रमित होने के बाद से ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती हैं और लगातार उनकी फैमिली और फैन्स उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। रविवार को ऐसी जानकारी सामने आई थी कि लता मंगेशकर की हालत थोड़ी बिगड़ गई है, जिसके बाद डॉक्टर्स का स्टेटमेंट और खुद उनकी बहन ऊषा मंगेशकर (Usha Mangeshkar ) का भी बयान आ गया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम Lata Mangeshkar health update sister Usha Mangeshkar said Didi is stable
Lata Mangeshkar health update sister Usha Mangeshkar said Didi is stable


ऊषा मंगेशकर ने कहा है, 'लता दीदी के हेल्थ में सुधार है, उन्हें कुछ दिक्कत हो गई थी। अब वह रिकवर कर रही हैं और स्टेबल हैं, लेकिन यह नहीं कह सकते कि वह घर कब लौटेंगीं। क्योंकि उनका घर लौटना डॉक्टरों पर डिपेंड करता है।'

उन्होंने यह भी कहा, 'कुछ न्यूज़ पब्लिकेशंस गलत खबर दिखा रहा जो कि सही नहीं है। मैं मीडिया से रिक्वेस्ट करती हूं कि ऐसा कुछ न चलाएं, उनकी हालत स्टेबल है।'


लता मंगेशकर का इलाज कर रहे सीनियर डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा, 'वह अभी भी ICU वार्ड में हैं। हम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। वृद्धावस्था के कारण उन्हें ठीक होने में समय लगेगा।'

इससे पहले डॉक्टर्स का भी स्टेटमेंट आया था। उन्होंने बताया था कि लता जी की हालत में सुधार है। वह रिकवर कर रही हैं और उन्हें 15 दिन और अस्पताल में रखा जाएगा। डॉक्टर्स की मानें तो, सुरक्षा के मद्देनजर उनको अस्पताल में रखने की बात कही जा रही है।

लता मंगेशकर के प्रवक्ता ने एक औपचारिक बयान जारी कर कहा है कि वह स्थिर हैं। प्रवक्ता ने कहा है, 'झूठी खबरों को फैलते देखना परेशान करने वाला है। कृप्या ध्यान दें कि लता दीदी स्थिर हैं। आईसीयू में डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। कृप्या उनके जल्द घर वापसी के लिए प्रार्थना करें।'

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग