ऐपशहर

VIDEO: माधुरी दीक्षित के साथ पति श्रीराम बना रहे थे कांदा पोहा, किचन में खा गए हरी मिर्च

Madhuri Dixit Making Poha With Husband: माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने का मजेदार वीडियो सामने आया है। इसमें श्रीराम पोहा बना रहे हैं और किचन में हरी मिर्च भी खाते हैं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 20 Nov 2020, 9:02 am
माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने को आजकल कुकिंग सिखा रही हैं। बीते महीने उन्होंने साबूदाना खिचड़ी बनाने का मजेदार वीडियो पोस्ट किया था। अब दोनों साथ में कांदा पोहा बनाते दिखाई दे रहे हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि उनके इस वीडियो में मराठी बोलते नजर आ रहे हैं और उन्होंने हरी मिर्च भी खाकर दिखाई।
नवभारतटाइम्स.कॉम sriram nene


श्रीराम ने बनाया पोहा, मराठी में की बात
माधुरी दीक्षित अपने पति के साथ फैन्स के साथ मजेदार रेसिपीज शेयर कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कांदा पोहा मेकिंग का टीजर शेयर किया है। इसका पूरा वीडियो उनके यूट्यूब चैनल पर है। इंस्टा पर छोटी सी क्लिप है जो काफी मजेदार है। इसमें श्रीराम हरी मिर्च चबाते नजर आते हैं। साथ ही वह माधुरी के साथ कांदा पोहा बनाते हैं। लास्ट में वह मराठी भी बोलते हैं।

View this post on Instagram A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

इससे पहले बना चुके हैं साबूदाना खिचड़ी
इससे पहले भी माधुरी ने वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वह श्रीराम के साथ साबूदाना खिचड़ी बना रही थीं। वीडियो में श्रीराम को भारतीय मसालों के नाम भी सिखाती दिखाई दी थीं।

View this post on Instagram A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग