ऐपशहर

गरीब बच्चों की जिंदगी को संवारता 'मैजिक बस', अभिषेक बच्चन भी दे रहे सहयोग

अमित भंडारी, गूगल के श्रीराम और मैथ्यू ने मिलकर आज मैजिक बस को एक नयी ऊंचाई प्रदान की है। अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस संस्था को अपना पूरा समर्थन दिया है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 24 Feb 2020, 4:30 pm
'मैजिक बस' कोई जादुई सवारी नहीं है, जिसमें बॉलिवुड ऐक्टर अभिषेक बच्चन अपने परिवार के साथ घूमने के लिए निकले हैं। हां, कुछ लोगों की जिंदगी में एक संस्था जिसका नाम 'Magic Bus' है, किसी जादुई सवारी से कम भी नहीं है।
नवभारतटाइम्स.कॉम अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन


अभिषेक बच्चन इसी संस्था का उत्साहवर्धन करने और संस्था के लिए पर्याप्त धन जुटाने के लिए इन दिनों कैलिफॉर्निया में हैं। रविवार को लॉस एंजिल्स के एक सभागार में उन्होंने इस संस्था के लिए धन अर्जित किया। साथ ही बच्चों का उत्साहवर्धन किया और वहां उपस्थित सभी मेहमानों को इस संस्था की सहायता के लिए अपील की।

इस कार्यक्रम में मुंबई की झुग्गी झोपड़ी से आए तीन बच्चों पार्वती, अलीषा और सर्वानन ने शिरकत की। उन्होंने बताया की किस तरह मैजिक बस ने उनकी जिंदगी बदल दी। अलीषा ने बताया कि किस तरह वह फुटबॉल खेलना चाहती थीं लेकिन उन्हें कहीं मौका नहीं मिला। फिर किसी ने उन्हें मैजिक बस के बारे में बताया और आज वह फुटबॉल की नियमित खिलाडी हैं।

यूं संवर गई जिंदगी
मुंबई से ही आए सर्वानन को किसी समय रोजाना सिर्फ 100-150 रुपये मिल पाते थे। इसी छोटी सी राशि से वह अपना और अपने परिवार का पेट भर रहे थे। उन्हें भी मैजिक बस ने सहारा दिया। आज वह एक अच्छी कंपनी में काम कर रहे हैं।

10 लाख बच्चे जुड़े
इस बीच मुंबई से ही पहुंची पार्वती ने बताया कि किस तरह से इस संस्था के कारण वह आगे बढ़ पाने में सफल रहीं। इस बीच Matthew Spacie ने बताया की 1999 में उन्होंने इस संस्था की स्थापना की और आज लगभग 10 लाख बच्चे इस संस्था से जुड़े हैं। मैथ्यू मुंबई में ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि अपने रग्बी प्रैक्टिस मैच के दौरान कुछ बच्चों को पाया जो बड़ी ललक से उनकी तरफ देखते थे। मैथ्यू ने उनको सिखाने के बारे में सोचा और यहीं से उनकी मैजिक बस की यात्रा शुरू हुई।

इस तरह से शुरुआत

धीरे-धीरे ये यात्रा बढ़ती गई और मैथ्यू ने इस संस्था को अमेरिका लाने का फैसला किया। अमित भंडारी जो बायोऊर्जा के फाउंडर हैं, उन्होंने इस मैजिक बस के USA चैप्टर की शुरुआत की। पहले सिर्फ 40-50 लोगों के समूह ने लगभग 50 हजार डालर एकत्रित किया। अमित भंडारी, गूगल के श्रीराम और मैथ्यू ने मिलकर आज मैजिक बस को एक नयी ऊंचाई प्रदान की है। अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस संस्था को अपना पूरा समर्थन दिया है।
(लॉस एंजिल्स से रचना श्रीवास्तव)

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग