सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जहां एक तरफ मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस में उठापटक चल रही है। वहीं, दूसरी तरफ तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की लगातार बयानबाजी चल रही है। अब इस मामले पर महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब का बयान आया है।
अनिल परब ने कहा कि पिछले पांच साल में, आत्महत्याओं और मौतों की कई घटनाएं हुईं, क्या सभी मामले सीबीआई को स्थानांतरित कर दिए गए थे? मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत मामले को संभालने के लिए सक्षम है और हम उसका समर्थन करते हैं।
अनिल परब ने आगे कहा कि पुलिस सरकार में बदलाव के साथ नहीं बदल रही है। अगर पिछले साल तक जिनके पास मुंबई पुलिस थी, वे पुलिस पर भरोसा नहीं कर सकते, तो उन्हें राज्य छोड़ देना चाहिए। ऐसा क्या हुआ है कि अमृता फडणवीस को डर लग रहा है।
बता दें कि अमृता फडणवीस ने ट्वीट कर लिखा था, 'सुशांत सिंह राजपूत के केस को जिस तरह से संभाला जा रहा है, मुझे लगता है कि मुंबई ने अपनी मानवता खो दी है। निर्दोष और स्वाभिमानी नागरिकों के लिए अब मुंबई जीने के लिए सुरक्षित नहीं बची है।'