ऐपशहर

मिलिंद सोमन ने शेयर किया हाइवे का वीडियो, मुंबई से स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी तक 420 किमी दौड़े

हाल ही में मिलिंद सोमन (‎Milind Soman) ने मुंबई के शिवाजी पार्क से गुजरात के सरदार सरोवर बांध के पास स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक के 420 किमी के सफर को दौड़कर पूरा किया था। इसके लिए उन्‍हें 8 दिनों का वक्‍त लगा था।

नवभारतटाइम्स.कॉम 3 Sep 2021, 10:55 am
ऐक्‍टर और मॉडल मिलिंद सोमन (‎Milind Soman) अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। वह किसी भी दिन अपना वर्कआउट करना नहीं भूलते हैं। भले ही उनकी उम्र 55 साल हो लेकिन उन्‍हें देखकर ऐसा लगता है कि उनकी उम्र बढ़ने के बजाय मानो घट रही हो।
नवभारतटाइम्स.कॉम Milind Soman
Milind Soman


हाल ही में मिलिंद ने मुंबई के शिवाजी पार्क से गुजरात के सरदार सरोवर बांध के पास स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक के 420 किमी के सफर को दौड़कर पूरा किया था। इसके लिए उन्‍हें 8 दिनों का वक्‍त लगा था। अब इसकी एक वीडियो क्‍लिप उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

मिलिंद ने शेयर किया हाइवे का वीडियो
इस वीडियो में मिलिंद सड़क पर दौड़ते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ उन्‍होंने बताया कि छठे दिन का हाइवे का वीडियो है। इस पर उन्‍होंने कैप्‍शन दिया, 'मुश्किल दौड़ की यादें।' अब इस पर फैंस अलग-अलग तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं।

View this post on Instagram A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)

दौड़ पूरी कर फहराया तिरंगा
बता दें, मिलिंद ने 15 अगस्त को मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क से दौड़ना शुरू किया और पिछले रविवार को इसे पूरा किया था। उन्होंने सरदार पटेल की मूर्ति के सामने इस दौड़ का पूरा करके तिरंगा फहराया। उनकी पत्नी अंकिता कंवर ने भी उनके साथ 28 किमी तक की दूरी तय की थी।

हर दिन दौड़े 60 किमी

मिलिंद ने हर दिन करीब 60 किमी दौड़कर यह दूरी तय की। फिटनेस के प्रति उत्साही मिलिंद ने इस दौरान भारी बारिश, बाढ़ वाली सड़कों, कड़ी धूप और तेज बुखार का सामना किया। इससे पहले भी वह कई मैराथन का हिस्सा रह चुके हैं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग