ऐपशहर

रणवीर के बर्थडे पर दीपिका ने किया जमकर डांस, शेयर किया विडियो

आज रणवीर सिंह का 33वां बर्थडे है और इस मौके पर दीपिका पादुकोण ने जमकर डांस किया। उन्होंने विडियो भी शेयर किया जो खूब वायरल हो रहा है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 6 Jul 2018, 10:00 pm
ऐक्टर रणवीर सिंह का आज 33वां बर्थडे है। जहां उनके तमाम फैंस और बॉलिवुड स्टार्स ने इस मौके पर विश किया, वहीं उनकी कथित गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ने एक स्पेशल अंदाज़ में रणवीर को विश किया। दीपिका ने रणवीर के बर्थडे पर जमकर डांस किया, जिसका एक विडियो उनके एक फैन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम deepika....


A post shared by 🎀👑DeepikaPriyanka Iranian Fc👑🎀 (@deepikapriyanka.ir) on Jul 6, 2018 at 7:35am PDT

दरअसल दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक विडियो शेयर किया, जिसमें वह बेहद खुश होकर डांस करती नज़र आ रही हैं। इस विडियो को उन्होंने कैप्शन दिया, 'हे हॉटी रणवीर, आज तुम्हारा बर्थडे है।'


बता दें कि इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर की शादी की खबरें बॉलिवुड के गलियारों में छाई हुई हैं। कहा जा रहा है कि दोनों 10 नवंबर को इटली में शादी करने वाले हैं। दीपिका ने शादी की शॉपिंग भी कर ली है। हालांकि इस बारे में अभी तक रणवीर-दीपिका या फिर उनके परिवारवालों में से किसी ने भी कुछ कन्फर्म नहीं किया है।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग