ऐपशहर

प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर पर करोड़ों का कर्ज, बेचेंगे संपत्ति!

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की सगाई चर्चा में है। इसी बीच निक जोनस के पिता और प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर पॉल जोनस से जुड़ी एक ऐसी खबर आई है, जो आपको हैरान कर सकती है।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 2 Sep 2018, 11:47 am
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की सगाई चर्चा में है। अब फैंस को इनकी शादी की तारीख का इंतजार है। इसी बीच निक जोनस के पिता और प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर पॉल जोनस से जुड़ी एक ऐसी खबर आई है, जो आपको हैरान कर सकती है। जी हां, निक जोनस के पिता पॉल की एक रियल एस्टेट कंपनी पर एक मिलियन डॉलर यानी करीब 7,10,00,000 रुपये से ज्यादा का कर्ज है। इसमें 2,68,000 डॉलर यानी करीब 1,90,00,000 रुपये का एक जजमेंट भी शामिल है। यह केस उनकी कंपनी हार गई थी।
नवभारतटाइम्स.कॉम priyanka1


रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब पैसों के लिए पॉल अपनी न्यू जर्सी कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट कंपनी की संपत्ति बेचने की योजना बना रहे हैं। इससे पहले निक समेत जोनस भाइयों ने 2013 में बैंड टूटने से पहले दुनियाभर में अपने लाखों रेकॉर्ड्स बेचे थे। इसके बाद तीनों ने अलग-अलग काम करना शुरू कर दिया था।

रिपोर्ट्स की मानें, तो निक जोनस के पास 25 मिलियन डॉलर यानी करीब 1,77,00,00,000 रुपये की संपत्ति है। उन्होंने अपनी ज्यादातर संपत्ति सोलो आर्टिस्ट के रूप में बनाई है। इसके अलावा उन्होंने ऐक्टिंग करियर की भी शुरुआत कर ली है। निक ने हाल ही में 'जुमनजी' के सिक्वेल में काम किया है।


बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 18 अगस्त को इंस्टाग्राम पर निक जोनस के साथ अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की थी। प्रियंका ने सगाई की जानकारी देते हुए अपने साथ निक एक तस्वीर शेयर की थी। देसी गर्ल की जिंदगी के इस खास दिन पर उनकी फैमिली और फ्रेंड्स मौजूद रहे। वहीं, उनके होने वाले पति निक जोनस के परिवार के लोग भी रोका सेरिमनी में शरीक हुए थे। इसके बाद उन्होंने सगाई पार्टी आयोजित की, जिसमें कई हस्तियां शामिल हुई थीं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग