ऐपशहर

VIDEO: पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस माहिरा खान की 'पावरी' हुई वायरल, डांस देख लोग बोले- आग लगा दी

पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस माहिरा खान ने अपने गर्ल गैंग के साथ पायजामा पार्टी की। इस पार्टी में उन्होंने 'पावरी हो री है' के यशराज मुखाते वर्जन पर धमाकेदार डांस किया है। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 21 Feb 2021, 2:18 pm
पाकिस्तानी 'पावरी गर्ल' दानानीर मोबीन का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। उनके वीडियो में म्यूजिक का तड़का देकर यशराज मुखाते ने और एंटरटेनिंग बना दिया है। इस पर बॉलिवुड के सिलेब्स के मजेदार वीडियोज सामने आ चुके हैं। अब पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस माहिरा खान ने अपनी फ्रेंड्स के साथ पर मजेदार वीडियो बनाया है। उनका ये वीडियो खूब देखा जा रहा है।
नवभारतटाइम्स.कॉम pawri mahira khan


गर्ल गैंग के साथ पार्टी करती दिखीं माहिरा
माहिरा खान पाकिस्तान ही नहीं इंडिया में भी खूब पॉप्युलर हैं। 'पावरी गर्ल' गर्ल के यशराज मुखाते वर्जन पर उन्होंने मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें वह अपने गर्ल गैंग के साथ पायजामा पार्टी करती नजर आ रही हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि उन्होंने दानानीर के साथ यशराज मुखाते को भी टैग किया है।

View this post on Instagram A post shared by Mahira Khan (@mahirahkhan)


शाहरुख खान की हिरोइन माहिरा हैं इंडिया में पॉप्युलर
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की 19 साल की इन्फ्लुएंसर दानानीर मोबीन का एक वीडियो खूब छाया है। इस पर खूब मीम बन रहे हैं। 'रसोड़े में कौन था' से पेमस हुए यशराज मुखाते ने इस वीडियो को और मजेदार बना दिया है। माहिरा खान शाहरुख खान के साथ 'रईस' फिल्म में नजर आई थीं। पाकिस्तान के साथ भारत में भी उनके चाहने वाले हैं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग