ऐपशहर

प्रभास के बर्थडे पर जारी हुआ 'साहो' का फर्स्ट लुक

साउथ के सुपरस्‍टार प्रभास का सोमवार को 38वां जन्‍मद‍िन है। इस मौके पर उन्‍होंने अपने फैन्‍स को बर्थडे का तोहफा द‍िया है। दरअसल, उनकी आने वाली फ‍िल्‍म 'साहो' का फर्स्‍ट लुक जारी कर द‍िया गया है।

एजेंसियां 23 Oct 2017, 10:20 am
साउथ के सुपरस्टार प्रभास का सोमवार को 38वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने अपने फैन्स को बर्थडे का तोहफा दिया है। दरअसल, उनकी आने वाली फिल्म 'साहो' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम ऐक्‍टर प्रभास
ऐक्टर प्रभास


'साहो' के इस फर्स्ट लुक में प्रभास काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर #SaahoFirstLook टॉप ट्रेंड में आ गया है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।


बता दें, साहो एक अडवेंचर फैंटसी फिल्म है। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस फिल्म से तेलुगू फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। श्रद्धा काफी समय से हैदराबाद के अलावा कई विदेशी लोकेशन पर भी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। साहो तेलुगू के अलावा हिन्दी में भी रिलीज होगी।

इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे और मंदिरा बेदी जैसे स्टार्स भी शामिल हैं। इसके पहले फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें प्रभास के लुक की एक झलक दिखाई गई थी। यह फिल्म 2018 में रिलीज होगी।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग