ऐपशहर

प्रियंका चोपड़ा ने सिर से तोड़ा वाइन का ग्लास, विडियो देख फैन्स परेशान

प्रियंका चोपड़ा का एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह गुस्से से सिर पर ग्लास तोड़ती दिखाई दे रही हैं...

नवभारतटाइम्स.कॉम 24 Feb 2018, 12:11 pm
अपनी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों विदेश या न्यूयॉर्क में क्वॉन्टिको सीजन 3 की शूटिंग कर रही हैं। वह अपने फैन्स के लिए सोशल साइट्स पर फोटोज और विडियो शेयर करती रहती हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम प्रियंका चोपड़ा


उनका रीसेंट विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस विडियो में प्रियंका एक ग्लास से ड्रिंक करती नजर आ रही हैं और एक घूट पीने के बाद वह ग्लास सिर से तोड़ लेती हैं। बैकग्राउंड में 'यू हैड अ बैड डे' गाना सुनाई दे रहा है।

प्रियंका ने कैप्शन दिया है जिसमें लिखा है, जब आप वाइन टु नाइन (सुबह से लेकर देर शाम) काम करते हैं तो ऐसा ही होता है। उन्होंने साथ में यह भी लिखा है कि कृपया इसे घर पर ट्राई न करें। साथ में हैशटैग दिए हैं जिन्हें देखकर पता चल रहा है कि वह इशारे में अपनी मॉम से भी परेशान न होने के लिए कह रही हैं।

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Feb 23, 2018 at 7:06am PST

कैसे तोड़ा ग्लास
प्रियंका ने कैप्शन के नीचे लिखा है ब्रेकअवे ग्लास, जिसे शुगर ग्लास भी कहते हैं। यह शुगर से बना होता है और ग्लास जैसा दिखाई देता है। यह ट्रांसपैरंट और नाजुक होता है जिसे तोड़ने में चोट नहीं आती।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग