ऐपशहर

देखिए, कैसे नए दोस्तों के साथ प्रियंका चोपड़ा ने सेलिब्रेट किया 'थैंक्स गिविंग डे'

प्रियंका चोपड़ा बॉलिवुड से लेकर हॉलिवुड तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई हैं। हॉलिवुड में उनके काम को खूब सराहा गया है इसलिए उनके चाहने वाले दुनिया के हर हिस्से में मौजूद हैं...

नवभारतटाइम्स.कॉम 24 Nov 2017, 3:40 pm
प्रियंका चोपड़ा बॉलिवुड से लेकर हॉलिवुड तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई हैं। हॉलिवुड में उनके काम को खूब सराहा गया है इसलिए उनके चाहने वाले दुनिया के हर हिस्से में मौजूद हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ 'थैंक्स गिविंग डे' सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम pc

क्वांटिको ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर देखकर लगता है कि वह नए दोस्तों के साथ भी घर जैसा महसूस कर रही हैं। उन्होंने लिखा, 'मैं अपने दोस्तों और परिवार की बहुत आभारी हूं, हैपी थैंक्स गिविंग डे। मैं उन सभी की आभारी हूं जो जरूरत पड़ने पर मेरी साइड खड़े रहे। आप वह परिवार हैं, जिसे मैंने चुना है।' प्रियंका ने एक विडियो भी शेयर किया है जिसमें वह सब्जियां काटते हुए नजर आ रही हैं।
तस्वीर में वह तरह-तरह की डिशेज से भरी टेबल की एक साइड पर अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर को देखकर लगता है कि प्रियंका ने थैंक्स गिविंग डे को खूब इंजॉय किया। ब्लैक ड्रेस में प्रियंका हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही हैं।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग