ऐपशहर

प्रियंका चोपड़ा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पूरे किए 20 साल, वीडियो में देखें ग्लोबल स्टार बनने का सफर

Priyanka chopra 20 years in industry: प्रियंका चोपड़ा के इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर एक वीडियो बनाया गया है। इसमें प्रिंयका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड बनने से लेकर हॉलिवुड में जलवा बिखरेने तक सफर दिख रहा है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 4 Jul 2020, 6:24 pm
ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ बॉलिवुड में बल्कि हॉलिवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने सिनेमा की दुनिया में 20 साल का सफर तय कर लिया है। बॉलिवुड में एक आउटसाइडर के तौर पर शुरुआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल आइकन के रूप में जानी जाती हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा


मिस वर्ल्ड बनने से लेकर हॉलिवुड तक बिखेरा जलवा
प्रियंका चोपड़ा के इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर एक वीडियो बनाया गया है। इसमें उनकी सफल जर्नी के बारे में दिखाया गया है। वीडियो में प्रिंयका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड बनने से लेकर हॉलिवुड में जलवा बिखरेने तक सफर दिख रहा है। इस वीडियो के साथ ऐक्ट्रेस ने लिखा, 'मनोरंजन के 20 साल पूरे। शुक्रिया @ozzyproduction और मेरे तमाम फैंस को जिन्होंने मुझे इस अंदाज में ट्रिब्यूट दिया। मैं आप सभी से कभी मिलना चाहूंगी। मैं इस पल को आप सभी के साथ सेलिब्रेट करना चाहती हूं। जुड़े रहिए, शुक्रिया।'

View this post on Instagram A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Jul 3, 2020 at 5:17pm PDT

प्रियंका चोपड़ा को 2 बार मिला नैशनल अवॉर्ड
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को 2 बार नैशनल अवॉर्ड मिला। 126 साल के इतिहास में पहली भारतीय महिला जो Vogue के कवर पर आईं। प्रियंका चोपड़ा पहली भारतीय महिला बनी, जिनके इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हुए।

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार डायरेक्टर शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम महत्वपूर्ण भूमिका में थे।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग