ऐपशहर

लैंगिक समानता पर बोलीं प्रियंका- 'मैं एक सीईओ और मां दोनों हो सकती हूं'

'जब आपको जॉब मिलती है या आप सीईओ बनते हैं और आपके तीन बच्चे हैं तो आपसे कोई नहीं पूछता कि आप ये सब कैसे संभालते हैं। मुझसे भी यह न पूछा जाए। मैं एक सीईओ और एक मां साथ में हो सकती हूं।'

नवभारतटाइम्स.कॉम 23 Sep 2018, 6:33 pm
क्वॉन्टिको गर्ल प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपनी बात बेबाकी से रखती आई हैं। चाहे बात फिल्मों के चुनाव को लेकर हो या बॉलिवुड से हॉलिवुड तक के सफर की बात हो, प्रियंका अपना पक्ष हमेशा दमदार तरीके से रखती हैं। इन दिनों उन्हें उनकी और मंगेतर निक जॉनस की उम्र में अंतर को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है लेकिन वह ट्रोलर्स को जरा भी तवज्जो नहीं देती हैं। अब ऐसी ही बेबाकी से प्रियंका ने महिलाओं की समानता पर बात की है।
नवभारतटाइम्स.कॉम priyankachopra


एक कार्यक्रम में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'लैंगिक समानता का मतलब शारीरिक समानता से नहीं है। हम यह नहीं कह रहे हैं कि हम पुरुषों की तरह भारी-भरकम हो जाएंगे। जब समानता और अवसर की बात करते हैं तब हम मानसिक समानता कि बात करते हैं। हमारा कहना यह है कि जब आपको जॉब मिलती है या आप सीईओ बनते हैं और आपके तीन बच्चे हैं तो आपसे कोई नहीं पूछता कि आप ये सब कैसे संभालते हैं। मुझसे भी यह न पूछा जाए। मैं एक सीईओ और एक मां साथ में हो सकती हूं।'

प्रियंका चोपड़ा ने मनाया निक का बर्थडे, स्टेज पर किस कर खिलाया केक



प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जॉनस से सगाई की है। दोनों ने भारतीय रीति-रिवाज के साथ रोका की रस्म भी पूरी की। वह सलमान खान की फिल्म 'भारत' में काम करने वाली थीं लेकिन सगाई के बाद उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी।

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग