कॉफी विद करण में किया था खुलासा
'कॉफी विद करण' में प्रियंका चोपड़ा के साथ दीपिका पादुकोण भी थीं। होस्ट करण जौहर ने उनसे पूछ कि क्या है किसी परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए उन्होंने ऐसा कहा है कि वह किसी और को डेट कर रही हैं।
नाइट क्लब में महिला ने किया प्रपोज
प्रियंका चोपड़ा ने इस पर कहा था कि उन्हें एक बार महिला ने प्रपोज किया था। उन्होंने आगे बताया, 'कुछ साल पहले मैं एक नाइट क्लब में थी। यहां पर एक महिला थी, जिसको ये बिल्कुल भी नहीं पता था कि मैं ऐसी हूं और वह मुझे इंप्रेस करने का बहुत प्रयास कर रही थी।'
महिला से कहा- मेरा बॉयफ्रेंड है
प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया, 'मुझे बस उसे यह कहना पड़ा कि बेब, मेरा बॉयफ्रेंड है जबकि वह नहीं था लेकिन मुझे लड़कों को डेट करना अच्छा लगता है।'
किताब 'अनफिनिश्ड' में रिलेशनशिप के बारे में की बात
बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में भी रोमांटिक रिलेशनशिप के बारे में बात की है। उनके पति निक जोनस ने भी माना है कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा की रोमांटिक कहानियां पढ़ने में मजा आया है।
'द वाइट टाइगर' में नजर आई प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव थे। फिल्म 'द वाइट टाइगर' को ऑस्कर 2021 में बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।