ऐपशहर

राजकुमार राव ने नहीं किया है को-ऐक्टर को सपॉर्ट, करते हैं मीडिया का सम्मान: सूत्र

फिल्म की प्रड्यूसर एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर इस विवाद के लिए माफी भी मांगी। रिपोर्ट्स के अनुसार राजकुमार राव ने भी अपनी को-ऐक्ट्रेस को सपॉर्ट करने की खबरों को खारिज किया है।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 11 Jul 2019, 6:46 pm
राजकुमार राव स्टारर 'जजमेंटल है क्या' के गाने 'वखरा स्वैगनी' के लॉन्च के मौके पर उनकी को-ऐक्टर की रिपोर्टर्स से खूब खटपट हुई। इसके बाद से ही ऐक्ट्रेस की चौतरफा आलोचना हो रही है। यहां तक कि फिल्म की प्रड्यूसर एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर इस विवाद के लिए माफी भी मांगी। रिपोर्ट्स के अनुसार राजकुमार राव ने भी अपनी को-ऐक्ट्रेस को सपॉर्ट करने की खबरों को खारिज किया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम raj


इस विवाद के बाद खबर आई थी कि राजकुमार राव ने को-ऐक्टर कंगना रनौत को निडर लड़की कहकर सपॉर्ट किया है। अब उनके करीबी सूत्रों ने बताया है कि राज ने ऐसा कुछ नहीं कहा था। उनके बयान को गलत तरह से पेश किया गया। राजकुमार से तो इस बारे में सवाल ही नहीं किया गया था।

रिपोर्टर्स से झगड़े पर सोना महापात्रा ने की ऐक्ट्रेस की आलोचना

सूत्र का कहना है, 'राजकुमार राव से 'वखरा' लॉन्च के समय हुई घटना के बारे में कोई सवाल नहीं किया गया था। उनसे एक दूसरा सवाल किया गया था। वह बिल्कुल अलग मुद्दे पर बात कर रहे थे। राजकुमार मीडिया का सम्मान करते हैं और उन्हें कभी किसी से दिक्कत नहीं हुई है। उस घटना के समय भी राजकुमार ने उठकर रिपोर्टर्स को शांत करने की कोशिश की थी। वह काफी प्रफेशनल हैं और अपने काम से ही सबकुछ कहते हैं। इस बात का सवाल ही नहीं उठता है कि उन्होंने ऐसे सवाल का जवाब दिया जो कभी पूछा ही नहीं गया था। यह हैरानी की बात है कि इसे इस तरह पेश किया गया।'

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग